फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police sent Coronavirus suspect hospital in Gorakhpur

तेनुआ टोल प्लाजा पर इस हाल में युवक को देख मची अफरा-तफरी, ऐसे पहुंचाया गया अस्पताल

Sat, 18 Apr 2020 11:09 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो तेनुआ टोल प्लाजा पर इस हाल में दिखा युवक, मची अफरा-तफरी, ऐसे पहुंच गया अस्पताल
तेनुआ टोल प्लाजा पर इस हाल में दिखा युवक, मची अफरा-तफरी, ऐसे पहुंच गया अस्पताल Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sat, 18 Apr 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Police sent Coronavirus suspect hospital in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI
गीडा इलाके के तेनुआ टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार की देर रात 30 वर्षीय एक युवक हांफते और छींकते दिखाई पड़ा तो अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाया। टीम ने थर्मल स्कैनिंग के बाद युवक को कोविड एलवन अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद युवक को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार राज्य के कटिहार निवासी 30 वर्षीय जुबरैल अंसारी लुधियाना शहर में मजदूरी करता था। लॉकडाउन की वजह से जुबरैल करीब पांच दिन पहले लुधियाना से पैदल ही घर के लिए निकल पड़ा। रास्ते मे कहीं कुछ दूरी के लिए ट्रक मिला तो कहीं मालवाहक वाहनों पर ही बैठकर घर की ओर बढ़ते रहे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे जुबरैल पैदल ही फोरलेन स्थित तेनुआ टोल प्लाजा पर पहुंचा। इस दौरान वह जोर-जोर से हांफ रहा था। खांसी और छीकें भी तेजी से आ रही थी। युवक को हांफते-खांसते और छींकते देखकर टोलप्लाजा कर्मियों के हाथ-पांव फूलने लगे। वह शोर मचाते हुए भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकेट ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम को दी। जानकारी पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गई। इस दौरान एंबुलेंस चालक युवक की हरकतों को देखकर घबरा गया और पास में सुरक्षा कवच नहीं होने से एंबुलेंस में बैठाने से कतराता नजर आया।


कुछ देर बाद सुरक्षा कवच पाकर चालक स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग से जुबरैल को एम्बुलेंस में बैठाया और उसे कोविड एलवन अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। उसका नमूना भी जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed