{"_id":"5e9ab6718ebc3e77413967d0","slug":"crime-ambulance-accident10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: प्राइवेट एंबुलेंस की ठोकर से एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: प्राइवेट एंबुलेंस की ठोकर से एक की मौत, एक घायल
Sat, 18 Apr 2020 02:43 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपुर बुदहट इलाके के मथौली में शुक्रवार की रात लघुशंका करने घर से बाहर निकले बुजुर्ग को तेज रफ्तार से आ रही एक प्राइवेट एंबुलेंस ने रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
एंबुलेंस का पीछा करने की कोशिश करने वाला युवक भी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, रामदवन यादव ( 58) मथौली थाना हरपुर बुदहट के निवासी थे, उनका घर गांव के मुख्य सड़क पर है।
विज्ञापन
वह रात में लगभग 11 बजे लघुशंका करने बाहर निकले थे कि तेज रफ्तार से आ रही एक प्राइवेट एंबुलेंस ने उन्हें ठोकर मार दी। बुजुर्ग द्वारा जोर से आवाज करने पर थोड़ी दूर पर गांव के ही नागेंद्र पुत्र राधेश्याम ने एंबुलेंस का पीछा करना चाहा तो एम्बुलेंस ने उन्हें भी ठोकर मार दिया।
विज्ञापन
गांव में तमाम तरह की चर्चा हो रही है कि एंबुलेंस कहा से आ रही थी, एंबुलेंस में कौंन से लोग थे। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी, पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजवाया और मृतक का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।