{"_id":"696bdb24705cce9dd805e107","slug":"cricket-siliguri-frontier-headquarters-became-the-champion-by-defeating-tezpur-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1200827-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : तेजपुर को हराकर सिलीगुड़ी सीमांत मुख्यालय बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : तेजपुर को हराकर सिलीगुड़ी सीमांत मुख्यालय बना चैंपियन
विज्ञापन
ट्राॅफी के साथ विजेता टीम।
गोरखपुर। सशस्त्र सीमा बल के सेक्टर मुख्यालय गोरखपुर की ओर से सैयद मोदी क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित अंतर-सीमांत क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का शनिवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें सिलीगुड़ी सीमांत मुख्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तेजपुर सीमांत मुख्यालय की टीम को तीन विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाते हुए चैंपियन बनी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए तेजपुर सीमांत की टीम 116 रन पर सिमट गई। इस लक्ष्य को सिलीगुड़ी सीमांत की टीम ने तीन विकेट शेष रहते हुए सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि यूपीसीए के सीनियर डायरेक्टर गजेंद्र नाथ तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को मेडल और विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। प्रतियोगिता के दौरान जवानों में खेल भावना, शारीरिक दक्षता और आपसी समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला, जिसने आयोजन को यादगार बना दिया। प्रतियोगिता में सशस्त्र सीमा बल के विभिन्न सीमांत मुख्यालयों के साथ-साथ बल मुख्यालय नई दिल्ली की टीमों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।