फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cricket: Neena Thapa Cricket Academy won by 154 runs

क्रिकेट : नीना थापा क्रिकेट एकेडमी की 154 रनों से जीत

Sat, 02 May 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Cricket: Neena Thapa Cricket Academy won by 154 runs
रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित राजेश कुमार श्रीवास्तव मेमोरियल अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का उ
- स्व. राजेश कुमार श्रीवास्तव मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता की हुई शुरूआत
विज्ञापन

- शानदार गेंदबाजी के लिए शौर्य बने प्लेयर ऑफ द मैच
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। राजेश कुमार श्रीवास्तव मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट मंगलवार को एनई रेलवे ग्राउंड पर हुआ। इसका उद्घाटन मुकाबला नीना थापा क्रिकेट एकेडमी और गोरक्ष स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें नीना थापा ने एकतरफा मुकाबले में 154 रनों से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर गोरक्ष स्पोर्ट्स एकेडमी ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। निर्धारित 35 ओवर में नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए। नीना थापा की ओर से गोलू गुप्ता ने 83 गेंदों पर 76, कप्तान आर्यन निषाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 46 गेंदों पर नाबाद 50 रन, प्रतीक कुमार ने 34 रन, अमन यादव ने 22 रन और आरुष कुमार ने 17 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

गोरक्ष स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से शाश्वत राम त्रिपाठी ने तीन विकेट झटके। 237 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरक्ष स्पोर्ट्स एकेडमी की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती ओवरों में ही टीम ने लगातार विकेट गंवाए। युगांक वर्मा ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर 36 रन बनाए और टीम की ओर से सर्वाधिक रन जोड़े। आरव सिंह ने 39 गेंदों पर 17 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज नीना थापा क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। पूरी टीम 22.1 ओवर में मात्र 83 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीना थापा क्रिकेट एकेडमी के शौर्य पांडेय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में 16 रन देकर चार विकेट झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि सीमा श्रीवास्तव प्रबंधक नीना थापा इंटर कॉलेज ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि शिवांगी कौशल, रामायन श्रीवास्तव, डॉ. केके श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, धनंजय गुप्ता, टूर्नामेंट आयोजक सचिव प्रभात गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed