फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cricket: Khadda Cricket Academy and Time Watch registered victories.

क्रिकेट : खड्डा क्रिकेट एकेडमी और टाइम वाच ने दर्ज की जीत

Fri, 19 Dec 2025 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cricket: Khadda Cricket Academy and Time Watch registered victories.
सेंटएण्ड्यूज़ क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे इंटर क्लब क्रिकेट लीग में प्रतिभाग करते एन एस जुबिली एव
- एनई रेलवे और सेंट एंड्रयूज कॉलेज ग्राउंड में चल रही इंटर क्लब क्रिकेट लीग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एनई रेलवे क्रिकेट ग्राउंउ और सेंट एंड्रयूज क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही इंटर क्लब क्रिकेट लीग में बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। इनमें खड्डा क्रिकेट एकेडमी और टाइम वाच ने अपने-अपने मैच में जीत दर्ज की।
एनईआर के ग्राउंड पर खड्डा क्रिकेट एकेडमी और केसीए ऑरेंज के बीच मैच खेला गया। खड्डा एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 242 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसमें अभय यादव ने 74 गेंदों पर 85 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान अमन जायसवाल ने 30 रन, अंकुश प्रताप सिंह ने 38 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए ऑरेंज की टीम 74 रनों पर ही सिमट गई। केसीए ऑरेंज की ओर से अजीत यादव ने सर्वाधिक 31 रन बनाए।
विज्ञापन


सेंट एंड्रयूज कॉलेज ग्राउंड पर दूसरा मैच टाइम वाच क्रिकेट क्लब और एनएस क्रिकेट एकेडमी जुबिली के बीच खेला गया। इसमें इसमें टाइम वाच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए। एनएस क्रिकेट एकेउमी की टीम 102 रन पर ही ढेर हो गई। टाइम वाच के लिए कप्तान गौतम यादव ने 63 रन, इमरान अली ने 56 रन बनाए। एनएस एकेडमी की ओर से विनय चौधरी ने सर्वाधिक 32 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed