{"_id":"69124c6f7365e26f4a044791","slug":"cricket-kamala-cricket-club-deoria-becomes-champion-after-defeating-gorakhpur-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1058-1131039-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : गोरखपुर को हराकर कमला क्रिकेट क्लब देवरिया चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : गोरखपुर को हराकर कमला क्रिकेट क्लब देवरिया चैंपियन
विज्ञापन
ट्राॅफी के साथ विजेता टीम।
गोरखपुर। एनई रेलवे ग्राउंड पर आयोजित मंडलीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया। इसमें गोरखपुर को हराकर कमला क्रिकेट क्लब देवरिया की टीम विजेता बनी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर की टीम मात्र 78 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से जानकी चौहान ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। देवरिया की ओर से अराध्या निगम मिल्की, करिश्मा ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवरिया की टीम ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए 22.5 ओवर में चार विकेट पर 79 रन बनाकर जीत हासिल की। तनु चतुर्वेदी ने शानदार 29 रनों की पारी खेली। वहीं दिव्या चौहान ने 20 रनों का योगदान दिया। मुख्य अतिथि बलराम और डॉ. प्रभाकर वर्धन राज ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देवरिया की करिश्मा को एमसीए अध्यक्ष मो. शफीक अहमद सिद्दीकी ने दिया। बेस्ट बैट्समैन का सम्मान तनु चतुर्वेदी को 2500 की धनराशि मो. साइम हसन ने प्रदान किया। बेस्ट बॉलर का पुरस्कार 2500 रुपये जूही पांडेय को उत्कर्ष सिंह श्रीनेत ने प्रदान किया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब एवं 5000 की धनराशि भी करिश्मा को दी गई।