फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Create a record of victory in the 2024 Lok Sabha elections: Dharampal

2024 के लोकसभा चुनाव में बनाएं जीत का कीर्तिमान : धर्मपाल

Fri, 19 May 2023 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Create a record of victory in the 2024 Lok Sabha elections: Dharampal
- भाजपा के क्षेत्रीय समिति की बैठक में 30 मई से 30 जून तक चलने वाले संपर्क अभियान की तय हुई रूपरेखा
विज्ञापन

- लोकसभा और विधानसभा स्तर पर होने वाले आयोजन के लिए बनी वृहद कार्ययोजना

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पूरे देश में इसकी वाहवाही है। जनता के आशीर्वाद से भाजपा के पक्ष में अभूतपूर्व सफलता मिली है। अब 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कीर्तिमान स्थापित हो, इसके लिए हम सबकी तैयारी रहनी चाहिए। केंद्र की मोदी सरकार आगामी 30 मई को अपना 9 वर्ष पूरा करने जा रही है। इस उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा।
प्रदेश महामंत्री, बृहस्पतिवार को गोरखपुर क्लब में भाजपा की क्षेत्रीय स्तर की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध व व्यापारी सम्मेलन, वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक, सभी सातों मोर्चे का संयुक्त सम्मेलन और विधानसभा स्तर पर केंद्र व प्रदेश सरकार के लाभार्थियों का सम्मेलन की भी योजना बनाई गई है। इसमें लाभार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रत्येक शक्ति केंद्र पर योग दिवस कार्यक्रम का भी आयोजन करना है। जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं द्वारा विकास तीर्थ का अवलोकन किया जाएगा। संगठन द्वारा बूथ स्तर पर महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें घर-घर जनसंपर्क कर केंद्र और राज्य सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों का पत्रक वितरित किया जाना है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर हमें जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला है। आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी गोरखपुर क्षेत्र की सभी 13 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने में सफल होगी। प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी अनूप गुप्ता ने अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी, हरीश द्विवेदी, जगदंबिका पाल, कमलेश पासवान, विजय दुबे, प्रवीण निषाद, रविन्द्र कुशवाहा, डा राधा मोहन दास अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश, विधायक विपिन सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दो चरणों में चलेगा अभियान
भाजपा का अभियान 1 से 20 जून और 21 से 30 जून तक दो चरणों में चलेगा। लोकसभा स्तर पर छह और विधानसभा स्तर पर चार कार्यक्रम होंगे। 23 जून को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस और 25 जून को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर पर कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed