फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Crazy Bread Factory Worker died during work in gorakhpur

गोरखपुर: क्रेजी ब्रेड फैक्ट्री में काम के दौरान मजदूर की हुई मौत, पत्नी ने लगाया ये आरोप

Thu, 13 Aug 2020 11:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 13 Aug 2020 11:07 AM IST
सार

  • टीनशेड की सफाई करते समय गिरने से हुआ हादसा
  • पत्नी ने गीडा थाने में दी तहरीर, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

विज्ञापन
Crazy Bread Factory Worker died during work in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गीडा इलाके के क्रेजी ब्रेड फैक्ट्री के टीनशेड से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस सिलसिले में मृतक की पत्नी ने गीडा थाने में तहरीर दी है। उनका आरोप है कि पति 15 वर्षों से फैक्ट्री में काम करते थे। टीनशेड गिरने की वजह से उनको चोट लगी और मौत हो गई।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, पिपरौली पश्चिमी मुहल्ला निवासी फहीम का 40 वर्षीय बेटा रहमान गीडा स्थित क्रेजी ब्रेड की फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार की सुबह सात बजे वह जब फैक्ट्री पर काम करने पहुंचा तो उसे टीनशेड साफ करने के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन


सफाई के दौरान अचानक वह नीचे गिर गया। साथी मजदूर गंभीर अवस्था में उसे सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वह परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। मौत की खबर पर पत्नी कुरैशा खातून, 15 साल बेटी सैमा, 13 साल की सना, 11 साल का सलमान और 10 साल का सैफअली का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रेजी ब्रेड के निदेशक नवीन अग्रवाल ने बताया कि रहमान राजमिस्त्रियों के साथ कभी कभार दैनिक मजदूर के रूप में काम करने आते थे। बुधवार को फैक्ट्री आए थे। टीनशेड की सफाई के दौरान गिरे और चोट लगने से मौत हो गई। परिजनों की पूरी मदद की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed