फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Crackdown on encroachment in the heritage corridor; pushcarts removed.

Gorakhpur News: विरासत गलियारा में अतिक्रमण पर सख्ती, हटवाए ठेले

Fri, 09 Oct 2026 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 09 Oct 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on encroachment in the heritage corridor; pushcarts removed.
- फुटपाथ खाली कराने के साथ वाहनों के चालान
विज्ञापन



गोरखपुर। विरासत गलियारा क्षेत्र में फुटपाथ पर अतिक्रमण और सड़क पर अवैध पार्किंग के खिलाफ नगर निगम और राजघाट पुलिस ने अभियान चलाया। पांडेयहाता क्षेत्र में पुलिस व नगर निगम की टीम ने पैदल गश्त कर दुकानदारों को फुटपाथ खाली रखने की चेतावनी दी। अनाउंसमेंट के जरिये भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने कहा कि फुटपाथ राहगीरों के आवागमन के लिए है। दोबारा अतिक्रमण मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों के चालान भी किए गए। वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करने की हिदायत दी गई। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि नगर निगम की टीम की ओर से भी दुकानदारों को चेतावनी दी गई है। अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाया गया और अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालान भी किए गए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है और दोबारा अतिक्रमण मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed