फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Covshield and covaxine got Gorakhpur

गोरखपुर को मिली इन दो कंपनियों की कोरोना वैक्सीन, 22 जनवरी को होगा टीकाकरण

Thu, 21 Jan 2021 07:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 Jan 2021 07:34 AM IST
विज्ञापन
Covshield and covaxine got Gorakhpur
corona vaccine - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले को बुधवार को दो कंपनियों की 8644 वायल वैक्सीन मिल गई। इनमें 8400 वायल सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड है, जो स्पाइस जेट के विमान से मुंबई से आई है। जबकि 244 वायल भारत बॉयोटेक की कोवैक्सीन है।

विज्ञापन


कोविशील्ड को एडी हेल्थ कार्यालय के स्टोर में सुरक्षित रखा गया है। यह वैक्सीन गोरखपुर और बस्ती मंडल के जिलों की लिए आई है। जबकि कोवैक्सीन लखनऊ से मिली है। इसे सीएमओ कार्यालय के स्टोर में रखा गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 22 जनवरी को 41 बूथों पर 4100 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। हर बूथ पर 100-100 लोगों को बुलाया गया है। पहले चरण में 25110 लोगों को प्रथम चरण में वैक्सीन लगाए जाने का निर्देश मिला है। इनमें से 12255 लोगों का 22, 28 और 29 जनवरी को वैक्सीनेशन हर हाल में करना है। यही वजह है कि तीनों तिथियों में 4100-4100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 16 जनवरी को 310 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लग चुकी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि 16 जनवरी को जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है, उनको 22, 28 व 29 तारीख को होने वाले टीकाकरण अभियान में शामिल किया जाएगा। ऐसे लोगों की संख्या 290 है।
 

स्वास्थ्य कर्मियों को नहीं मिलेगा तीसरा मौका

पहले चरण में कोरोना वैक्सीनेशन से छूटे स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरे चरण में मौका दिया जाएगा। इनकी सूची विभाग ने तैयार कर ली है। दूसरे चरण में यदि कोई स्वास्थ्य कर्मी छूट जाता है, तो उसे तीसरा मौका नहीं दिया जाएगा। इसे लेकर निर्देश भी मिल चुके हैं।

सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय जिले में वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में है। 12 घंटे पूर्व स्वास्थ्य कर्मियों को मैसेज कोविन पोर्टल से भेजे जाएंगे। 41 बूथों पर 22, 28 व 29 को टीकाकरण होगा। इस दौरान 12300 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। को- वैक्सीन लगाने को लेकर अभी कोई निर्देश नहीं मिले हैं। इसलिए सभी को अभी कोविशील्ड वैक्सीन ही लगाई जाएगी।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed