फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Covid vaccination Dry run starts 20 minutes late in Gorakhpur

20 मिनट देरी से शुरू हुआ कोविड वैक्सीनेशन का ड्राई रन, सीएमओ को लगा पहला टीका

Tue, 05 Jan 2021 02:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Jan 2021 02:11 PM IST
विज्ञापन
Covid vaccination Dry run starts 20 minutes late in Gorakhpur
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर मंगलवार को होने वाले ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) की तैयारियों के बीच 10:20 बजे पहला टीका सीएमओ डॉक्टर सुधाकर पांडे को लगाया गया। महिला जिला अस्पताल में बने वैक्सीनेशन कक्ष में सीएमओ जब पहुंचे तो वहां मौजूद एएनएम ने सीएमओ से उनका नाम मोबाइल नंबर पूछा इसके बाद लिस्ट से मिलान करते हुए सांकेतिक रूप से इंट्रामस्क्युलर ऑटो डिस्पोजेबल सिरिंज लगाया।
विज्ञापन


वैक्सीन लगने के बाद सीएमओ प्रतीक्षालय रूम में गए। जहां पर पहले से मौजूद महिला एसआइसी डॉ. माला सिन्हा ने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। इस पर सीएमओ बताया कि किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है ना ही सिर में दर्द है और न ही मिचली आ रही है।  
विज्ञापन


इसके बाद डॉ. माला ने सीएमओ को करीब आधे घंटे तक आराम करने की सलाह दी। इस बीच 10.40 बजे एसीएमओ डॉ. नंद कुमार वैक्सीनेशन कक्ष में पहुंचे। जहां उनका टीकाकरण किया गया।  वैक्सीनेशन कक्ष में मौजूद एएनएम ने बताया कि दूसरा टीका 28 दिनों बाद लगाया जाएगा। इस बीच उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए बूथ संख्या और दिन की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बूथ संख्या दूसरा चार मंजिला पर होने के कारण टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मी पहुंचने में हिचकते रहे। जबकि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चरगांवा पीएचसी मेडिकल ऑफिसर आयुष डॉ. वी के सिहं को पहला टीका बीआरडी में लगाया गया। इस मौके पर एडी हेल्थ डॉ. जनार्दन त्रिपाठी पैथोलॉजी प्रभारी डाक्टर राजेश कुमार राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed