फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Covid patients will get blood tests at home in Gorakhpur

राहत: कोविड मरीज न्यूनतम शुल्क पर घर बैठे करा सकेंगे खून की जांच, निजी पैथालॉजी घर से लेंगे सैंपल

Sun, 18 Apr 2021 01:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 18 Apr 2021 01:18 PM IST
सार

प्रशासन और आईएमए के सहयोग से शुरू हुई सेवा,निजी पैथालॉजी घर से लेंगे सैंपल, घर पर आने का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, कोविड के कारण होने वाली मृत्यु में कमी लाने के लिए पहल

विज्ञापन
Covid patients will get blood tests at home in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर प्रशासन-स्वास्थ्य विभाग की पहल और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सहयोग से कोविड मरीजों के खून की जांच न्यूनतम दर पर घर बैठे होगी। निजी पैथालॉजी के कर्मचारी ऐसी जांच के लिए कोविड मरीज के घर जाएंगे और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ब्लड सैंपल लेंगे। यह प्रयास कोविड के कारण होने वाली मृत्यु में कमी लाने के लिए किया जा रहा है।

विज्ञापन


रोजाना किए जाने वाले ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट की निगरानी एसीएमओ डॉ. नंद कुमार समेत तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति करेगी। इस समिति में जिला क्वालिटी एश्योरेंस कंसल्टेंट डॉ. मुस्तफा खान के अलावा एक वरिष्ठ फिजिशियन शामिल होंगे। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि फिलहाल 13 निजी पैथालॉजी को इस कार्य हेतु संबद्ध किया गया है। मरीजों की ब्लड जांच, बाजार मूल्य से आधे से भी कम दाम पर होगी। इसके लिए मरीज के पास इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) से फोन जाएगा और उसे पूरी जानकारी दी जाएगी। मरीज की सहमति लेकर निजी लैब के कर्मचारी जांच के लिए घर जाएंगे। होम विजिट का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन


पहली बेसिक जांच, कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सामान्य लक्षणों वाले मरीजों की पहले दिन ही की जाएगी। सामान्य लक्षण बने रहने पर छठे दिन भी यही बेसिक जांच होगी।  अगर दोनों जांच में सब कुछ सामान्य रहा तो मरीज को रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) द्वारा उपलब्ध मेडिकल किट की दवा का सेवन कर 15 दिन के होम आइसोलेशन की अवधि पूरी करने की सलाह दी जाएगी। लेकिन, अगर दूसरी बेसिक जांच में मामला गंभीर लगा तो एडवांस प्रोफाइल जांच की जाएगी और प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अग्रिम कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि जिन मरीजों में पहले ही दिन से कोविड के गंभीर लक्षण नजर आएंगे, उनकी पहले ही दिन एडवांस प्रोफाइल जांच की जाएगी। ऐसे मरीजों का अस्पताल में रख कर इलाज होगा। जांच और रिपोर्ट का फायदा यह होगा कि मरीज की जान बचाई जा सकेगी। यह पूरा कार्यक्रम प्रशासन के दिशा-निर्देशन में आईएमए के सहयोग से चलेगा। मरीज के पास तो फोन जाएगा ही, मरीज भी संबद्ध अस्पतालों से फोन करके यह सुविधा स्वेच्छा से प्राप्त कर सकेंगे।

 

इन प्रोफाइल की होगी जांच

डॉ. नंद कुमार ने बताया कि दो प्रकार की जांचों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पहली जांच बेसिक प्रोफाइल की है जिसके तहत सीबीसी, सीआरपी और आरबीएस की जांच होगी और इसके लिए कुल 400 रुपये देने होंगे। कोई विजिट चार्ज नहीं देना होगा। गंभीर मरीजों की एडवांस प्रोफाइल जांच होगी जिसके 2000 रुपये लगेंगे। सभी पैथालाजी, गंभीर मरीजों और आईसीसीसी से जिला क्वालिटी एश्योरेंस कंसल्टेंट डॉ. मुस्तफा खान समन्वय भी स्थापित करेंगे।

एडवांस प्रोफाइल के तहत सीरम फ्रीटरीन, एलडीएच, डायबिटिक प्रोफाइल, डी डीमर और सीरम क्रिटनीन की जांच होगी। जिन मरीजों का ऑक्सीजन स्तर 94 से ऊपर होगा, लक्षणविहीन होंगे या सामान्य लक्षणों वाले होंगे ,उनकी बेसिक प्रोफाइल जांच कराई जाएगी और छठवें दिन पुन बेसिक प्रोफाइल होगी और सामान्य मिलने पर उनकी एडवांस जांच नहीं होगी। जिन मरीजों के आक्सीजन का स्तर 92 फीसदी से कम होगा, सांस लेने में परेशानी होगी या सीने में दर्द जैसी गंभीर समस्या होगी उनकी एडवांस प्रोफाइल कराई जाएगी।

इन पैथालॉजी से कर सकते हैं संपर्क
तिलक पैथालॉजी, डॉ संतोष पैथ लैब, डॉक्टर डायग्नोस्टिक, पूजा पैथालॉजी, नीलम पैथालॉजी, अर्जुन पैथालॉजी, रामा डायग्नोस्टिक, हेल्थ सॉल्यूशन, लाइफ डायग्नोस्टिक, रविश पैथालॉजी, एके डायग्नोस्टिक सेंटर, आर्याव्रत पैथालॉजी, स्टार हॉस्पिटल।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed