फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   covid danger infection increased due to negligence of corona infected in Gorakhpur

ये लापरवाही पड़ सकती है भारी: कोरोना संक्रमितों की इस हरकत से बढ़ा संक्रमण फैलने का खतरा, बरतें ये सावधानियां

Wed, 05 Jan 2022 11:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 Jan 2022 11:21 AM IST
सार

कोरोना संक्रमितों के मोबाइल बंद करने से परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में कांटेक्ट ट्रेसिंग में दिक्कत आ रही है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि ऐसी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

 

विज्ञापन
covid danger infection increased due to negligence of corona infected in Gorakhpur
सीएमओ डॉ. आशुतेष कुमार दुबे व सुनीता पटेल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना संक्रमित लोगों की गैर जिम्मेदाराना हरकत के कारण कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। संक्रमण की पुष्टि होते ही मरीज मोबाइल फोन बंद कर ले रहे हैं। इससे कांटेक्ट ट्रेसिंग में दिक्कत आ रही है। स्वास्थ्य विभाग के अफसर इससे परेशान हैं। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है। कांटेक्ट ट्रेसिंग में दिक्कत हुई तो संक्रमण दर तेजी से बढ़ जाएगी।

विज्ञापन


संक्रमितों की जो सूची कोविड कमांड सेंटर ने जारी की है, उसमें से कइयों के मोबाइल फोन बंद मिले हैं। ऐसे में दवा पहुंचाने की व्यवस्था नहीं सुनिश्चित की जा सकी है। कोविड जांच के नोडल अधिकारी डॉ एके सिंह ने बताया कि संक्रमितों का नाम, पता नोट किया जा रहा है। इसमें मोबाइल नंबर भी रहता है, लेकिन अक्सर यह बंद मिलता है। इससे कांटेक्ट ट्रेसिंग में दिक्कत आती है। घरों पर जाकर पूछताछ से संक्रमण का दायरा बढ़ने का खतरा रहता है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि संक्रमण की सही जानकारी दें। मोबाइल नंबर ऑफ या ऑन रखना व्यक्तिगत मामला है। मोबाइल ऑफ मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों के घरों पर जाकर ट्रेसिंग कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से लें मदद

इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर की प्रभारी सुनीता पटेल ने बताया कि कोरोना जांच, अस्पताल की जानकारी या टीकाकरण से संबंधित किसी भी समस्या के लिए जिला प्रशासन ने चार मोबाइल फोन नंबर और दो लैंड लाइन नंबर जारी किए हैं। इन पर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक फोन कर जरूरी जानकारी ली जा सकती है। कोविड अस्पताल से संबंधित जानकारी भी इन्हीं नंबरों से प्राप्त की जा सकती है। 

इन नंबरों पर करें संपर्क

9532041882
9532797104
8765134842
9532824859
0551-2202205
0551-2204196

व्हाट्सएप नंबर

9532041882 एवं 9532797104   
 

ये लक्षण दिखें तो कराएं कोविड जांच

बुखार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ, बदन में दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेकर कोविड जांच कराएं।
 

ये सावधानियां अपनाएं

  • हाथों को बार-बार साबुन-पानी से अच्छी तरह से धोएं।  
  • चेहरे, आंख, नाक, कान और मुंह को बार-बार न छुएं ।  
  • खांसते-छींकते समय नाक-मुंह को रुमाल या साफ कपड़े से ढकें।  
  • जरूरी हो तो ही घर से निकलें।
  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
  • मास्क लगाएं और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed