{"_id":"5f3549e58ebc3e3d1e0023f4","slug":"covid-19-positive-got-in-gorakhpur-news-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में दो डॉक्टरों सहित 275 में मिला कोरोना संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में दो डॉक्टरों सहित 275 में मिला कोरोना संक्रमण
Fri, 14 Aug 2020 10:12 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:12 AM IST
सार
- 98 शहरी क्षेत्र में मिले, कुल संक्रमित की संख्या हुई 4672
- गोरखनाथ थाना में छह व बड़हलगंज थाने में आठ पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
विस्तार
गोरखपुर जिले में बृहस्पतिवार को दो प्राइवेट डाक्टरों सहित कोरोना के 275 मरीज मिले हैं। गोरखनाथ थाने के छह, चौरीचौरा थाना के छह, पुलिस स्टेशन बड़हलगंज के आठ पुलिसकर्मियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सात और गोरखनाथ मंदिर परिसर में भी एक व्यक्ति को कोरोना की पुष्टि हुई है।
अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 4672 हो गई है। 76 लोगों की मौत हो चुकी है। 1046 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 1419 लोग होम आइसोलेशन से मुक्त हो गए हैं। 2131 लोगों का इलाज चल रहा है।
बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के कुल 757 नमूनों की जांच हुई। इनमें 482 निगेटिव व 275 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें 98 केवल शहरी क्षेत्र के हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने इसकी पुष्टि की। शहर में नंदानगर, अशोकनगर, एयरफोर्स, रुस्तमपुर, तुर्कमानपुर, बशारतपुर, विकासनगर, मिर्जापुर, पुलिस लाइंस आदि इलाकों में कोरोना मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना की रोकथाम में जुटा है। बड़े पैमाने पर लोगों की जांच कराई जा रही है। ताकि संक्रमण का पता चल सके और लोगों को बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।

Trending Videos
शिवपुर सहबाजगंज में एक साथ मिले 12 मरीज
शाहपुर इलाके के शिवपुर सहबाजगंज मोहल्ले में एक एएनएम, एक लैब टेक्नीशियन सहित 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। यहां बृहस्पतिवार को एंटीजन किट से जांच की गई।
कई जगहों पर एक ही परिवार में ज्यादा मरीज मिले
जिले में कई ऐसे इलाकों हैं जहां एक ही परिवार के ज्यादा सदस्य कोरोना मरीज मिले। जंगलकौड़िया के नयनसर गांव में एक ही परिवार के सात और दूसरे परिवार में दो मरीज मिले हैं। सिंघड़िया मोहल्ले में एक ही परिवार में छह, खोराबार के मदरहवा में एक ही परिवार के छह लोग संक्रमित मिले।
इनमें एक पांच वर्ष का लड़का और एक छह वर्ष की लड़की शामिल हैं। इसके अलावा बड़हलगंज के धुनिया टोला में एक ही परिवार में तीन, एफसीआई में एक परिवार के दो और झरना टोला में एक परिवार में पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।