{"_id":"64c751712910ce8ca804ce8a","slug":"cousin-father-in-law-arrested-for-killing-daughter-in-law-at-gorakhpur-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बहू की हत्या करने का आरोपी चचेरा ससुर गिरफ्तार, एक महिला पहले ही भेजी जा चुकी है जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बहू की हत्या करने का आरोपी चचेरा ससुर गिरफ्तार, एक महिला पहले ही भेजी जा चुकी है जेल
Mon, 31 Jul 2023 12:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:21 PM IST
सार
बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे रीमा का संतराज से विवाद हो गया। उसके बाद संतराज चौरसिया ने फावड़ा उठाकर खाना बना रही बहू रीमा के ऊपर प्रहार कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : twitter @gorakhpurpolice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में पिपराइच इलाके के तुलसीदेई गांव में फावड़े से मारकर महिला की हत्या के आरोपी चचेरे ससुर संतराज चौरसिया को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना में शामिल एक महिला कलावती को पुलिस पहले ही जेल भिजवा चुकी है। हत्या के बाद मृतक रीमा के बेटे मुन्ना की तहरीर पर पुलिस ने चचेरे ससुर संतराज, कथित सास कलावती, व देवरानी नीलम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
पुलिस नामजद आरोपी देवरानी नीलम की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि ससुर नहीं चाहता था, बहू स्कूल में दाई का काम करने जाए, इस वजह से उसने वारदात की है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर व एएसपी मानुष पारिक ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि तुलसीदेई गांव निवासी संतराज चौरसिया के कोई संतान नहीं था। वह अपने छोटे भाई के बेटे हरिश्चंद्र व उसकी पत्नी रीमा के साथ रहता था। हरिशचंद की मौत करीब 10 साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है।
इसे भी पढ़ें: झोपड़ी में आग लगने से दिव्यांग की झुलसकर मौत, जिंदा जलाकर मारने का लगा आरोप
विज्ञापन
रीमा अपने ससुर संतराज, कथित सास कमलावती व देवरानी नीलम के साथ रहती थी। बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे रीमा का संतराज से विवाद हो गया। उसके बाद संतराज चौरसिया ने फावड़ा उठाकर खाना बना रही बहू रीमा के ऊपर प्रहार कर दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद संतराज चौरसिया फरार हो गया। रीमा के बेटे मुन्ना ने हत्या का केस दर्ज कराया था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन