फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Divyang burnt to death due to fire in hut at gorakhpur

गोरखपुर: झोपड़ी में सोए युवक को जिंदा जलाकर मार डाला, जमीन को लेकर था विवाद

Mon, 31 Jul 2023 11:17 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 31 Jul 2023 11:17 AM IST
सार

मृतक सुरेंद्र यादव पहले ट्रक चालक था। वह अविवाहित था। दुर्घटना में घायल होने से वह दिव्यांग हो गया था। वह प्लास्टिक की पन्नी का झोपड़ी बनाकर उसमें रहता था। रात में भोजन करने के बाद सोया था। रात में अचानक उसमें आग लग गई और उसकी जिंदा जलने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Divyang burnt to death due to fire in hut at gorakhpur
झोपड़ी में आग लगने से दिव्यांग झुलस गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के देवीपुर गांव में रविवार की रात एक बजे के करीब झोपड़ी में सोए दिव्यांग सुरेंद्र यादव (28) को जिंदा जलाकर मार डाला गया। आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि लालबचन पासवान ने परिवारवालों के साथ मिलकर हत्या की है। शव के पास देसी शराब की खाली बोतल मिली है। भूमि विवाद में वारदात की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने सुरेंद्र की बहन रीता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लालबचन व अन्य लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव में सड़क के किनारे की जमीन के एक हिस्से को सुरेंद्र यादव के चाचा रामजीत अपना बताते हैं। तहसील प्रशासन की टीम ने करीब डेढ़ वर्ष पहले भूमि की पैमाइश कर ग्रामसभा की घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद जमीन को जल जीवन मिशन के नाम हस्तांतरित कर दिया गया। उस जमीन पर पानी की टंकी बनाने की मंजूरी मिल चुकी है। सोमवार को ही ग्राम प्रधान की ओर से टंकी के लिए भूमिपूजन किया जाना था। उसी भूमि पर सुरेंद्र यादव (मृतक) का कब्जा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: भूस्खलन से नेपाल में पोखरा-काठमांडो राजमार्ग बंद, यात्री फंसे

कुछ दिन पहले भूमि की पैमाइश के दौरान ही लेखपाल शैलेष सिंह और सुरेंद्र के चाचा रामजीत में काफी विवाद और मारपीट हुई थी। आरोप है इसी विवाद में सुरेंद्र की जलाकर हत्या कर दी गई है।

वहीं, पुलिस वारदात की जांच गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से कर रही है। उसकी जांच के दायरे में सुरेंद्र के परिवार के करीबी भी हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। घटना की सूचना पर एडीजी अखिल कुमार, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी नार्थ मनोज अवस्थी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे।

इसे भी पढ़ें: हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से दो कावड़ियों की मौत, दो झुलसे

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि एक युवक की झोपड़ी में जलकर मौत हुई है। परिजनों ने गांव के प्रधान प्रतिनिधि व उनके परिवार वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि, गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में कुछ और तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर असल आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed