फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cousin, along with accomplices, stabbed former village head's son to death.

Gorakhpur News: चचेरे भाई ने साथियों संग मिलकर चाकू से गोदकर की पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या

Tue, 16 Jun 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Cousin, along with accomplices, stabbed former village head's son to death.
गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के बनगांवा गांव में रविवार की रात रिश्तों के विवाद में पूर्व प्रधान के बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि रिश्तेदारी की महिला से नजदीकी से खार खाए चचेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर शराब पिलाने के बाद युवक पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, बनगावां निवासी कृष्ण कुमार गांव के पूर्व प्रधान रह चुके हैं। उनका बेटा विजय पाल (28) दो भाइयों में बड़ा था। विजय और उसका छोटा भाई बेंगलुरू में रहकर पेंट-पॉलिश का काम करते हैं। विजय छह दिन पहले ही गांव आया था।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे उसका चचेरा भाई विनय प्रताप उसे घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित एक ईंट-भट्ठे पर ले गया। वहां पहले से विनय की मौसी का बेटा भरपुर भीटीरावत निवासी पवन राजभर और साथी मंदीप राजभर, दुर्गेश राजभर मौजूद थे। आरोप है कि सभी ने मिलकर विजय को शराब पिलाई। नशे की हालत में पहुंचने के बाद विनय और उसके साथियों ने विजय पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसके सीने समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार किए गए। हमलावर उसे मरा समझकर मौके पर छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल विजय किसी तरह गांव पहुंचा और शोर मचाया। परिजन और ग्रामीण उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सोमवार तड़के उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर मौके पहुंचे एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया। इसके साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने मामले में विजय की बहन अनीता की तहरीर पर विनय और उसके साथियों के खिलाफ हत्या और आपराधिक षड्यंत्र की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

गांव में फैली नजदीकी की चर्चा तो रच दी साजिश
पुलिस जांच में सामने आया है कि विजय का अपने चचेरे भाई की रिश्तेदारी की महिला से नजदीकी संबंध था। इसे लेकर गांव में भी चर्चा रहती थी। इसी बात से नाराज विनय ने मौसी के बेटे व साथियों संग मिलकर हत्या की साजिश रची थी।


पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने महिला से नजदीकी के शक में हत्या की बात कबूल की है। दोपहर बाद आरोपियों काे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
-दिनेश कुमार पुरी, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed