फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Preparation for remand of fraudster Kamlesh intensified

Gorakhpur News: जालसाज कमलेश के रिमांड की तैयारी तेज, सीलिंग की जमीनें बेचकर बना करोड़पति

Wed, 23 Aug 2023 11:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 23 Aug 2023 11:37 AM IST
सार

पुलिस की जांच में सामने आया है कि जालसाजी की रकम से ही कमलेश यादव और उसके साथी दीनानाथ ने प्रॉपर्टी खड़ी कर ली है। कमलेश एक आईटीआई और एक डिग्री कॉलेज का मालिक बन बैठा तो दीनानाथ ऑटो एजेंसी का मालिक है। कमलेश यादव बाराबंकी में होटल भी बनवा रहा है।

विज्ञापन
Preparation for remand of fraudster Kamlesh intensified
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में सीलिंग की जमीन बेचकर करोड़पति बने जालसाज कमलेश यादव पर दर्ज सभी मामलों में पुलिस ने रिमांड लेने की तैयारी तेज कर दी है। अभी पुलिस ने एक केस में ही कमलेश और उसकी महिला साथी को जेल भिजवाया था। उसके बाद से दर्ज अन्य मामलों में भी रिमांड लेने की फाइल अब तैयार कर ली गई है। खबर है कि पुलिस बुधवार को कोर्ट में रिमांड के लिए फाइल प्रस्तुत करेगी। उधर, हर कदम पर कमलेश का साथ देने वाले दीनानाथ के खिलाफ भी पुलिस सबूत जुटा रही है। जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन


आरोप है कि एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही इलाके के रुद्रपुर और बहरामपुर में सीलिंग की जमीनों को बेचकर कमलेश यादव ने जालसाजी की है। एक सैनिक की पत्नी की शिकायत पर कमलेश के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की तो बाद में एक-एक कर पांच लोगों ने भी मामला दर्ज कराया। 31 जुलाई को पुलिस ने कमलेश यादव को जेल भिजवा दिया था। अब उसके खिलाफ दर्ज सभी केस में रिमांड की फाइल तैयार की गई है।
विज्ञापन


पुलिस की जांच में सामने आया है कि जालसाजी की रकम से ही कमलेश यादव और उसके साथी दीनानाथ ने प्रॉपर्टी खड़ी कर ली है। कमलेश एक आईटीआई और एक डिग्री कॉलेज का मालिक बन बैठा तो दीनानाथ ऑटो एजेंसी का मालिक है। कमलेश यादव बाराबंकी में होटल भी बनवा रहा है। एम्स थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि जल्द ही कमलेश यादव पर दर्ज सभी केस में रिमांड ली जाएगी। उसके साथी दीनानाथ के खिलाफ भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि कमलेश और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस सबूतों के साथ जांच आगे बढ़ा रही है। सभी केस में रिमांड लेकर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। जल्द चार्जशीट दाखिल कर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed