फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Couple injured after speeding car collision while sailing in Gorakhpur

गोरखपुर में हादसा: नौकायन पर तेज कार की टक्कर से दंपती घायल, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 28 Aug 2023 12:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Aug 2023 12:51 PM IST
सार

रात में हुड़दंगियों के अलावा कार सीखने के लिए भी लोग चंपा देवी पार्क से नौकायन रोड पर जाते हैं। आशंका है कि उनमें से ही किसी ने टक्कर मारी। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Couple injured after speeding car collision while sailing in Gorakhpur
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल इलाके के नौकायन पर रात की सैर को गए दंपती को कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घायल पति की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पैडलेगंज निवासी हरिलाल पासवान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 23 अगस्त को संडे को खुशनुमा बनाने के लिए पत्नी के साथ रात 9.30 बजे टहलने गए थे। दुर्घटना से संडे का सुकून भी चौपट हो गया।
विज्ञापन


बाबा गंभीर नाथ गेट नंबर चार के अंदर से निकले थे कि तभी चालक ने लापरवाहीपूर्वक तेज कार चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे पत्नी और वह घायल हो गए। रात में हादसा होने के बाद दोनों सड़क पर तड़पते रहे। एक राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: ग्रीन सिटी से माधोपुर बंधे तक बनेगा बाईपास रोड, सीधे पहुंच जाएंगे राजघाट पुल

पीड़ित का कहना है कि रात होने की वजह से कार का नंबर नहीं देख पाया। पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। फिलहाल वह नर्सिंग होम में भर्ती हैं। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: सोने के नकली सिक्के देकर सराफ को ठगने वाले चार गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

बताया जा रहा है कि रात में हुड़दंगियों के अलावा कार सीखने के लिए भी लोग चंपा देवी पार्क से नौकायन रोड पर जाते हैं। आशंका है कि उनमें से ही किसी ने टक्कर मारी। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed