फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   couple hair cut face black video viral on social media in kushinagar

प्रेमी जोड़े के बाल कटवाकर चेहरे पर पोती कालिख, जूते-चप्पल की माला पहनाकर घुमाने का वीडियो वायरल

Wed, 09 Sep 2020 07:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 09 Sep 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
couple hair cut face black video viral on social media in kushinagar
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी जोड़े को तुगलकी फरमान सुनाया गया। दोनों के पहले बाल कटवाए गए और फिर चेहरे को काला कर गले में जूते-चप्पल की माला पहनाकर मोहल्ले में घुमाया गया। वीडियो वायरल होने के बाद एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


मामला हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक वार्ड का है और यह घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। बुधवार को इसका वीडियो वायरल होने के बाद जिले में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
स्थानीय लोगों के अनुसार लड़का-लड़की में कई महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सोमवार की रात प्रेमी, प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर में घुस गया और इसकी भनक लड़की के परिजनों को लग गई। उन्होंने घर का दरवाजा बंद कर प्रेमी पकड़ लिया और बुरी तरह पीट दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह इस घटना की जानकारी वार्ड के सभासद प्रतिनिधि को हुई तो वह लड़की के घर पहुंच गया। दोनों को सबके सामने कई थप्पड़ मारे। इसके बाद प्रेमी प्रेमिका के चेहरे पर खुद कालिख पोता और सहयोगियों से भी पुतवाया। इसके बाद दोनों के बाल कटवाकर और जूते चप्पल की माला पहनाकर मोहल्ले में घुमाया।

 

बुधवार को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेकर छानबीन शुरू कर दी। एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में सभासद प्रतिनिधि जुर्म स्वीकार कर लिया। इस घटना में शामिल अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि मुख्य आरोपी सभासद प्रतिनिधि हामिद अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी। उससे सहयोगियों की जानकारी हुई। केस दर्ज किया जा रहा है। सभी को उनके किए की सजा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed