फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   couple grabbed five lakhs now demanding extortion of ten lakhs

Gorakhpur News: दंपती ने हड़पे पांच लाख, अब मांग रहे दस लाख की रंगदारी

Sat, 08 Apr 2023 03:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 Apr 2023 03:54 PM IST
सार

पति-पत्नी ने मिलकर धमकी देनी शुरू कर दी। साथ ही उल्टा आरोपियों ने 10 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी। इसके बाद परेशान होकर अर्चना ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

विज्ञापन
couple grabbed five lakhs now demanding extortion of ten lakhs
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के इस्माईलपुर मोहल्ले निवासी एक शख्स से दंपती ने इंटीरियर डिजाइनिंग के नाम पर पांच लाख रुपये लेकर हड़प लिए। आरोप है कि अब दंपती दस लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। पुलिस तहरीर के आधार पर दंपती के खिलाफ जालसाजी, जबरन वसूली और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इस्माईल पुर निवासी पशुपति नाथ मिश्र की बेटी अर्चना गोयनका लखनऊ में एक किराये के मकान में रहती हैं। उन्होंने इसी मकान के इंटीरियर डेकोरेशन का ठेका एक महीने पहले अभिषेक मिश्रा और उसकी पत्नी अंजना मिश्रा को पांच लाख रुपये में दिया था। जिसका भुगतान भी उन्होंने ऑनलाइन और नकद के माध्यम से कर दिया था।
विज्ञापन


लेकिन, मकान के डेकोरेशन का काम पूरा नहीं कराया गया। आरोप है कि जब पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो पति-पत्नी ने मिलकर धमकी देनी शुरू कर दी। साथ ही उल्टा आरोपियों ने 10 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी। इसके बाद परेशान होकर अर्चना ने इसकी शिकायत पुलिस से की। फिलहाल कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed