फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Couple found in objectionable position in sant kabir nagar

ससुराल आए शख्स को लोगों ने पड़ोसी के घर आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, पड़ोसन बोली- 'करूंगी शादी'

Sat, 09 Jan 2021 05:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Jan 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
Couple found in objectionable position in sant kabir nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां महुली क्षेत्र में शुक्रवार की रात में ससुराल आए बस्ती निवासी शख्स को पड़ोस की महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। नाराज भीड़ ने दोनों को पेड़ में बांध कर पिटाई कर दी।

विज्ञापन


बस्ती जिले के रहने वाले 50 वर्षीय शख्स की महुली क्षेत्र में ससुराल में है। कुछ साल पहले शख्स की पत्नी की मौत हो गई थी। इधर ससुराल आते-जाते शख्स की पड़ोस की रहने वाली एक 55 वर्षीय विधवा से प्रेम संबंध हो गया। अक्सर दोनों छिपकर मिलते-जुलते रहते थे।
विज्ञापन


प्रेमी शुक्रवार की रात विधवा के घर पहुंचा। महिला के घर में उसे जाते पड़ोस के किसी ग्रामीण ने देख लिया। धीरे-धीरे महिला के घर लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ महिला के दरवाजे को धक्का देकर खोल दिया। अंदर दोनों आपत्तिजनक हालत में देखे गए। जिससे भीड़ उग्र हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुलिस ने कराया मुक्त

लोगों ने दोनों को पकड़कर निकट के पेड़ में बांध कर पिटाई शुरू कर दी। इधर किसी ने घटना की सूचना महुली पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के चंगुल से दोनों को मुक्त कराते हुए थाने ले गई। थाने पहुंची महिला अपने प्रेमी के साथ शादी करने का जिक्र की तो पुलिस दंग रह गई।

इस संबंध में एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रेमी बस्ती का निवासी है। महिला के गांव में प्रेमी की ससुराल है। प्रेमी की पत्नी और महिला के पति की मौत कुछ साल पहले हो चुकी है। महिला यहीं कह रही थी कि दोनों पति-पत्नी के रूप में रहते हैं। प्रेमी ही उसका खर्च उठाता है। दोनों को समझाया गया है, वे अपने- अपने घर चले गए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed