{"_id":"6a2dbe7ac9c90cc79d0be115","slug":"couple-attacked-with-iron-rods-for-opposing-molestation-fir-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1352632-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छेड़खानी के विरोध में दंपती पर लोहे की रॉड से किया हमला, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छेड़खानी के विरोध में दंपती पर लोहे की रॉड से किया हमला, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छेड़खानी और मारपीट से जुड़े दो मामलों में पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक मामले में दंपती पर हमला किया गया, जबकि दूसरे में युवती से छेड़खानी के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बड़हलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी और विरोध करने पर दंपती पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता आशा देवी ने आरोप लगाया कि 27 मई 2026 को गांव निवासी मुख्तार चौहान घर में घुसा और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर उसने महिला के कपड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर पहुंचे पति इंद्रराज चौहान पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। इसके बाद मुख्तार चौहान, उसकी पत्नी ममता चौहान और मां रामरती चौहान ने मिलकर लोहे की रॉड से दंपती को घायल कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, दूसरी ओर गुलरिहा थाना क्षेत्र में ननिहाल में रह रही युवती से छेड़खानी और पीछा करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के अनुसार, लक्की प्रजापति वर्ष 2021 से उससे बातचीत करता था, लेकिन शादी तय होने के बाद वह लगातार पीछा कर परेशान करने लगा। आरोप है कि वह रास्ते में रोककर छेड़खानी करता और विरोध पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।