फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Couple assaulted, mobile phone snatched, and car vandalized on the banks of Ramgarh Tal.

Gorakhpur News: रामगढ़ताल के किनारे युगल से मारपीट मोबाइल लूटा, कार में की तोड़फोड़

Sun, 12 Jul 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Couple assaulted, mobile phone snatched, and car vandalized on the banks of Ramgarh Tal.
गोरखपुर। रामगढ़ताल रिंग रोड पर बृहस्पतिवार देर रात बाइक सवार मनबढ़ों ने कार सवार युवक-युवती के साथ मारपीट कर मोबाइल लूट लिया और कार में तोड़फोड़ कर दी। दोनों शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में काम करते हैं। युवक नोएडा और युवती झारखंड की रहने वाली है। घटना के बाद राहगीरों की मदद से पीड़ित पुलिस के पास पहुंचे, लेकिन आरोप है कि पुलिस करीब ढाई घंटे तक क्षेत्राधिकार के विवाद में उलझी रही। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और सर्विलांस की मदद से एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नोएडा निवासी युवक और झारखंड की युवती शहर के एक होटल में नौकरी करते हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब 11:20 बजे दोनों खाना खाने के बाद कार से नौका विहार और ताल रिंग रोड की तरफ घूमने निकले थे। आरोप है कि मोहद्दीपुर की तरफ आरकेबीके के पीछे ताल रिंग रोड पर बाइक सवार युवक की कार से टक्कर होने से बच गई। इसके बाद बाइक सवार युवक ने अपने साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि तीन बाइकों पर सवार होकर पहुंचे युवकों ने कार को रोक लिया और युवती से अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर साथ मौजूद युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। आरोपियों ने युवक का मोबाइल छीन लिया और कार का शीशा भी तोड़ दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद राहगीर मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकले। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा विवाद में ढाई घंटे भटकते रहे पीड़ित : घटना के बाद राहगीर पीड़ित युवक-युवती को लेकर पैडलेगंज चौकी पहुंचे। आरोप है कि वहां पुलिस ने घटनास्थल अपने क्षेत्र में नहीं होने की बात कहते हुए उन्हें मोहद्दीपुर चौकी भेज दिया। इसके बाद पीड़ित कैंट थाने पहुंचे, जहां से उन्हें दोबारा मोहद्दीपुर चौकी भेजा गया। पीड़ित करीब रात साढ़े 11 बजे से दो बजे तक कार्रवाई के लिए चौकी और थाने के चक्कर लगाते रहे। बाद में एक पुलिस अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस सक्रिय हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और लूटे गए मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। पुलिस ने जांच के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed