फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   couple and car driver robbed by miscreants in sant kabir nagar

संतकबीरनगर: कार सवार दंपती और चालक को बदमाशों ने लूटा, घटना को संदिग्ध बता रही पुलिस

Sat, 12 Jun 2021 08:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Jun 2021 08:34 PM IST
सार

दंपती के पास से 45, 500 नकदी और चालक से लूट ले गए सोने की चेन।

विज्ञापन
couple and car driver robbed by miscreants in sant kabir nagar
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के बड़गो निवासी कार सवार दंपती से शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने उसके गांव के निकट रास्ता रोक कर 45, 500 रुपये और सोने की चेन छीन कर भाग गए। पीड़ित ने इस मामले में छह अज्ञात के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जबकि पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन


बड़गों गांव निवासी जितेंद्र राय का आरोप है कि वह शुक्रवार की रात करीब नौ बजे कार से पत्नी के साथ खलीलाबाद से घर लौट रहे थे। गांव के करीब पुलिया के पास जब पहुंचे तो पहले से सड़क पर दो बाइक खड़ी करके छह लोग घात लगाकर बैठे थे। 
विज्ञापन


जब उनकी गाड़ी रुकी तो बदमाश उनके पास आ गए और मारने- पीटने की धमकी देते हुए पास में रखा 45, 500 रुपये छीन लिए। कार चालक को मारपीट कर उसका सोने की चेन भी ले लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। उसके शोर मचाने पर जब तक आस पास के लोग पहुंचे तब तक बदमाश काफी दूर जा चुके थे। पीड़ित ने शनिवार को घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 


एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच से घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। वैसे जांच प्रक्रिया पूरी करके ही जैसी स्थिति होगी आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed