फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Couple accused of grabbing Rs 7.50 lakh in name of deed of land from BJP leader

7.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप: भाजपा नेता से जालसाजी, दंपती पर केस दर्ज

Fri, 16 Jun 2023 11:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो गुलरिहा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Fri, 16 Jun 2023 11:46 AM IST
सार

गुलरिहा टोला पतरका निवासी संजीव पासवान भाजपा के जिला महामंत्री है। उन्होंने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बेलीपार थाना क्षेत्र के कुसमौल निवासी विजय लक्ष्मी पत्नी अजीत प्रसाद की गुलरिहा क्षेत्र के रसूलपुर में जमीन है। 2616 वर्गफुट जमीन 14 लाख में तय होने के बाद 7.5 लाख रुपये विजय लक्ष्मी के खाते में ट्रांसफर किया।

विज्ञापन
Couple accused of grabbing Rs 7.50 lakh in name of deed of land from BJP leader
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में एक जमीन का बैनामा करने के नाम पर पति-पत्नी ने भाजपा नेता से जालसाजी कर 7.50 लाख रुपये हड़प लिए। जमीन और एडवांस के रुपये देने से इन्कार करने पर भाजपा नेता ने एसएसपी से गुहार लगाई है। गुलरिहा पुलिस ने बुधवार को आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ फर्जी एग्रीमेंट कर धोखे से रुपये हड़पने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पिपराइच थाना क्षेत्र के गुलरिहा टोला पतरका निवासी संजीव पासवान भाजपा के जिला महामंत्री है। उन्होंने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बेलीपार थाना क्षेत्र के कुसमौल निवासी विजय लक्ष्मी पत्नी अजीत प्रसाद की गुलरिहा क्षेत्र के रसूलपुर में जमीन है। 2616 वर्गफुट जमीन 14 लाख में तय होने के बाद 7.5 लाख रुपये विजय लक्ष्मी के खाते में ट्रांसफर किया।
विज्ञापन


आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद जमीन का बैनामा नहीं किया गया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में खौफ: माफिया की कमर तोड़ें कैसे, पुलिस से शिकायत करके मुकर जाते हैं लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन के नाम पर धोखाधड़ी में मां-बेटे पर केस दर्ज
गुलरिहा इलाके के बनकटी उर्फ इटहिया में 17 डिसमिल जमीन के नाम पर 20.9 लाख रुपये हड़प लिया गया। आरोपी मां-बेटे के खिलाफ सीओ चौरीचौरा के आदेश पर गुलरिहा पुलिस केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके के सरैया बाजार निवासी छत्रपाल ने इस मामले में क्षेत्र के बनकटी टोला इटहिया निवासी इंदू पत्नी छोटेलाल और उसके पुत्र वशिष्ठ यादव को आरोपी बनाया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed