फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   coupl gorakhpur

आपसी विवाद में दंपती ने की खुदकुशी की कोशिश, पति गंभीर

Fri, 30 Oct 2020 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
coupl gorakhpur
आपसी विवाद में दंपती ने की खुदकुशी की कोशिश, पति गंभीर
विज्ञापन

कैंपियरगंज (गोरखपुर)। इलाके के जगदीशपुर गांव में बृहस्पतिवार को आपसी विवाद में दंपती ने खुदकुशी की कोशिश की। पत्नी ने फंदा लगाया तो पति ने जहर खा लिया। घरवालों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, फिर पुलिस को सूचना दी गई।
स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज में इलाज के बाद पत्नी की जान बच गई है, जबकि पति की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टर उनकी हालत चिंताजनक बता रहे हैं। किस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, रामदवन (23) और आशा (20) की शादी एक साल पहले हुई है। दोनों के बीच आए दिन किसी बात को लेकर विवाद होता है। बृहस्पतिवार को दोपहर में दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई तो घरवालों ने समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया। थोड़ी देर बाद पत्नी ने गले में फंदा लगा लिया। यह देखते ही गुस्से में पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पति को तड़पता देख आशा ने शोर मचाया। शोर सुनकर आए घरवालों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। आशा की हालत डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताई है, जबकि रामदवन की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed