{"_id":"6b09f6c009ee742ae401e2e9","slug":"councilor-vishwajeet-tripathi-leaves-bjp-joins-sp-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1531511-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भाजपा छोड़कर पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी सपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भाजपा छोड़कर पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी सपा में शामिल
Sat, 28 Nov 2026 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 28 Nov 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। भाजपा छोड़कर पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी शुक्रवार को अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान अखिलेश यादव और विश्वजीत त्रिपाठी दोनों हाथों में फरसा थामे नजर आए।
सपा के निवर्तमान मीडिया प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि विश्वजीत त्रिपाठी ने सपा की नीतियों में आस्था जताते हुए पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का भरोसा दिलाया। उनके साथ गौरव राय कौशिक, गिरिजेश यादव, राहुल सिंह और सैफुल्लाह अंसारी ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम सहित गोरखपुर के कई नेता मौजूद रहे।