फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cough, cold, fever and difficulty breathing

Gorakhpur News: खांसी, जुकाम, बुखार के साथ सांस लेने में हो रही दिक्कत

Fri, 08 May 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 08 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Cough, cold, fever and difficulty breathing
गोरखपुर। बदलते मौसम में लोग तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। एक बार बुखार होने पर सप्ताह भर से लेकर 15 दिन बाद तक लोग परेशानी झेल रहे हैं। गले में संक्रमण की समस्या भी तेजी से बढ़ रही है। लोगों को गले में खराश, निगलने में दिक्कत, खांसी, जुकाम, सांस संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एम्स में बृहस्पतिवार को 560 वायरल से पीड़ित मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

लंबे समय तक बुखार के साथ ठंड लगने के कारण कई मरीज मलेरिया के लक्षण भी महसूस कर रहे हैं। हालांकि जांच में वायरल फीवर आ रहा है। ऐसे में एंटीबॉयोटिक दवाओं पर लोगों की निर्भरता ज्यादा बढ़ रही है। एम्स, जिला अस्पताल सहित निजी अस्पताल में वायरल फीवर और संक्रमण के कारण मरीजों की सुबह से ही भीड़ हो रही है।
विज्ञापन

एम्स के मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजय मिश्र ने बताया कि ओपीडी में 20 से 30 प्रतिशत मरीज इसी तरह की समस्याओं के साथ आ रहे हैं। इनमें कई मरीजों को 15 दिनों तक बुखार बना रह रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत बुखार के दौरान गले में हो रहे संक्रमण से है। लंबे समय तक खांसी के कारण लोगों को निगलने में दिक्कत हो रही है। गंभीर स्थिति होने पर लोगों को भर्ती भी किया जा रहा है। संक्रमण से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतने, भीड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोना और सही खानपान का ध्यान की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉ. बीके सुमन ने बताया कि इस समय वायरल फीवर के लक्षण इन्फ्लूएंजा ए के जैसे ही है। यह मौसमी संक्रमण है। मरीजों की संख्या अधिक बढ़ने, स्थिति गंभीर होने या अन्य लक्षण के मिलने पर इस पर शोध कर बीमारी के लक्षणों की पहचान की जाएगी। लोग सावधानी बरतें। दिक्कत होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed