{"_id":"602746904c560f30631f2e17","slug":"corruption-case-filed-against-special-public-prosecutor-pocso-after-viral-audio-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज, जानिए क्या हा पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज, जानिए क्या हा पूरा मामला
Sat, 13 Feb 2021 08:55 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 13 Feb 2021 08:55 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के डीएम के आदेश पर विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) विजेंद्र सिंह के खिलाफ कैंट पुलिस ने भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के आरोपी से बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें मामले को रफादफा करने की बातचीत की गई है। ऑडियो के आधार पर डीएम ने केस दर्ज करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दो दिनों से सोशल मीडिया पर विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) विजेंद्र सिंह और बेलघाट क्षेत्र के रहने वाले दुष्कर्म, व पॉक्सो एक्ट के आरोपी रहे युवक की बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। 1:42 मिनट के ऑडियो में दोनों मुकदमे के संबंध में बातचीत कर रहे हैं। मामले को रफा दफा करने के संबंध में भी बातचीत हो रही है।
विज्ञापन
ऑडियो मिलने के बाद डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने जांच कराई तो पता चला कि विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) जिस व्यक्ति से बातचीत कर रहे हैं वह एक माह पहले दुष्कर्म, अनुसूचित जन जाति के उत्पीड़न व पाक्सो एक्ट के मुकदमे में बरी हुआ है।
विज्ञापन
इसके बाद डीएम ने विशेष लोक अभियोजक पर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश वाद लिपिक राकेश पांडेय को दिया। दोपहर में थाने पहुंचे लिपिक ने तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
ऑडियो की होगी जांच, तब पता चलेगा सच
ऑडियो को पुलिस अभी आरोप ही मान रही है। ऑडियो को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा, जिसके बाद स्पष्ट हो पाएगा कि अभियोजन विजेंद्र सिंह की आवाज है या किसी और की है।
सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने बताया कि डीएम के वाद लिपिक ने अभियोजन पॉक्सो के खिलाफ तहरीर दी है। एक ऑडियो भी सामने आया है। तहरीर के आधार पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने बताया कि डीएम के वाद लिपिक ने अभियोजन पॉक्सो के खिलाफ तहरीर दी है। एक ऑडियो भी सामने आया है। तहरीर के आधार पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।