फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corporation will take help of firm for door-to-door garbage

Gorakhpur News: डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए फर्म की मदद लेगा निगम

Sun, 18 Feb 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 18 Feb 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Corporation will take help of firm for door-to-door garbage
पतली गलियों में 110 ट्राइसाइकिलों से होगा कलेक्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत अब निगम ट्राइसाइकिल से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए एक फर्म को जिम्मेदारी देने जा रहा है।
जिन गलियों में कूड़ा कलेक्शन के लिए वाहन नहीं पहुंच सकते उनके लिए निगम ने 110 ट्राइसाइकिलें ली हैं। कुछ दिनों पहले स्वयं सहायता समूह की 10 महिलाओं को चार डब्बे वाली ट्राइसाइकिल दी गई। इसमें सूखे ओर गीले कचरे को अलग-अलग इकट्ठा किया जाएगा।
विज्ञापन


यूजर चार्ज वसूलने में आसानी
उप नगर आयुक्त और स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग इकट्ठा करवाने और जिन गलियों में गाड़ियां नहीं पहुंच सकतीं वहां से कलेक्शन करवाने के लिए ट्राइसाइकिल लाई गई है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के अलावा एक फर्म को इसकी जिम्मेदारी देने की योजना है। इसके लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) तैयार किया जा रहा है। अभी यूजर चार्ज वसूलने में काफी परेशानी हो रही है। प्राइवेट फर्म यह कार्य आसानी से कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
घरेलू कंपोस्टिंग की दे रहे जानकारी
शहर को कचरा मुक्त नगर की श्रेणी में लाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय की टीम द्वारा घर-घर जाकर स्थानीय नागरिकों के संयुक्त समुदायों और विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को घरेलू कंपोस्टिंग करने की विधि की जानकारी दी जा रही है। इसी के साथ जिनके घरों में होम कंपोस्टिंग करने की व्यवस्था नहीं है, वहां पर सामुदायिक कंपोस्टिंग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed