{"_id":"5e6f28938ebc3ea81b1ff837","slug":"coronavirus-is-not-tested-in-private-and-government-pathology","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी व सरकारी पैथोलॉजी में नहीं होती कोरोना वायरस की जांच, अफवाहों से बचने के लिए पढ़ें पूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी व सरकारी पैथोलॉजी में नहीं होती कोरोना वायरस की जांच, अफवाहों से बचने के लिए पढ़ें पूरी खबर
Mon, 16 Mar 2020 03:07 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 16 Mar 2020 03:07 PM IST
सार
- अफवाहों और लोगों के डर का फायदा उठा रहे हैं कुछ पैथोलॉजी सेंटर
- स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन
कोरोना वायरस। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निजी और सरकारी पैथोलॉजी में कोरोना वायरस का टेस्ट नहीं होता। इसकी जांच की व्यवस्था बिल्कुल अलग है। इसकी जांच लार से की जाती है। ऐसी स्थिति में अगर कोई पैथोलॉजी सेंटर जांच कराने की बात कह रहा है, तो यह बिल्कुल गलत है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक, प्रदेश में केवल लखनऊ और अलीगढ़ में जांच की व्यवस्था की गई है। विशेषज्ञ पैथोलॉजी जांच न कराने की सलाह दे रहे हैं। वहीं गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एक हफ्ते बाद से कोरोना की जांच शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस को लेकर कई तरह की अफवाहों और लोगों के डर का फायदा कुछ पैथोलॉजी सेंटर उठाने की कोशिश कर रहे हैं। हकीकत यह है कि सरकारी और निजी पैथोलॉजी में कोरोना वायरस की जांच की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
जांच के लिए वीटीआर किट केवल बीआरडी मेडिकल कॉलेज और सीएमओ के पास ही हैं। इसमें तीन अलग-अलग डिब्बों में संक्रमित व्यक्ति के लार लिए जाते है, जिसे चौथे डिब्बे में सील बंद करते हुए जांच के लिए लखनऊ भेजा जाता है।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि अगर कोई पैथोलॉजी सेंटर कोरोना वायरस की जांच का दावा करता है तो इसकी सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग का दें। महकमा ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगा।
इसे भी पढ़ें...
कोरोना वायरस की जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर, गोरखपुर में ही मिलेगी ये खास सुविधा