फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Coronavirus got in Sant kabir nagar Uttar pradesh

संतकबीरनगर में 5 और मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 140

Sat, 06 Jun 2020 05:30 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Jun 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus got in Sant kabir nagar Uttar pradesh
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
संतकबीरनगर में शनिवार को आई रिपोर्ट में 5 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसमें मां-बेटे और बेटी भी शामिल है। अब तक 140 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि छह संक्रमित की मौत हो चुकी है। इसकी पुष्टि एएसपी असित श्रीवास्तव ने की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के कोनी गांव का 23 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। युवक मुंबई से लौटा था। कोनी गांव में पूर्व में एक संक्रमित युवक की मौत हो गई थी। रैंडम जांच में युवक पॉजिटिव मिला है। दुधारा क्षेत्र के पचपोखरी गांव में 45 वर्षीय मां, 23 वर्षीय बेटी और 20 वर्षीय बेटा पॉजिटिव मिले है।
विज्ञापन


महिला का पति मुंबई से लौटा था और पूर्व में पति पॉजिटिव पाया गया था। उसी के बाद परिवार के अन्य सदस्यों का नमूना लेकर जांच को भेजा गया था। रिपोर्ट आई तो मां-बेटे और बेटी पॉजिटिव मिली है। पांचवा पॉजिटिव 36 वर्षीय शख्स कोतवाली क्षेत्र के सरौली गांव निवासी है। उस गांव का मुंबई से लौटा एक युवक पूर्व में पॉजिटिव पाया गया था। उसी वजह से रैंडम जांच में युवक पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि पांच और लोग पॉजिटिव मिले है। पांचों पॉजिटिव को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्ताल में क्वारंटीन करा दिया गया। अब तक 140 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि छह संक्रमित की मौत हो चुकी है। 80 लोग एक्टिव है। डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि 15 जगह हॉटस्पॉट बना है। सभी को नियमों का पालन करके कोरोना से बचाव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed