फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Coronavirus alert, Entry will done after sanitizing in government offices at maharajganj

कोरोना वायरस को लेकर अधिकारियों ने की खास पहल, इस प्रक्रिया के बाद ही होगी दफ्तर में एंट्री

Fri, 20 Mar 2020 06:04 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 20 Mar 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus alert, Entry will done after sanitizing in government offices at maharajganj
maharajganj news - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस को लेकर जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अधिकारी ही नहीं आम जनता भी बचाव को लेकर सजग है। कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन परिसर में आने वाले लोगों को हाथ धुलवा कर ही अंदर प्रवेश दिया गया। इसे लेकर अधिकारियों ने सतर्कता बरती। तमाम अधिकारियों ने तो अपने कार्यालय कक्ष की कुर्सियों को भी लोगों से कुछ दूरी पर करवा दिया है। शुक्रवार को तमाम कार्यालयों में आने वाले लोगों को हाथ धुलवा कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम कार्यालय आने वाले सभी लोगों को हाथ धुलवाने के साथ ही सेनिटाइज किया गया। कार्यालय कक्ष के बाहर सेनिटाइजर रखा गया था। वहीं एआरटीओ कार्यालय पर भी पहुंचने वाले लोगों को हाथ धुलवा कर ही अंदर प्रवेश दिया गया। एआरटीओ आरसी भारतीय ने कहा कि कार्यालय आने वाले सभी लोगों को सेनिटाइज किया जा रहा है। जिससे संक्रमण का खतरा कम होगा। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार अग्रवाल ने कहा कि अफवाहों से बचने की जरूरत है। ज्यादा भीड़ भाड़ वाले स्थानो पर जाने से परहेज करें। वहीं जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि जिले में कोरोना से बचाव को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन

नेपाल ने सेना के जवानों को बचाव कार्य में उतारा

सीमा पर बने नेपाल के बेलहिया हेल्थ हेल्प डेस्क पर रूपनदेही प्रशासन ने नेपाली सेना के जवानो की भी ड्यूटी लगा दी है। इसके अलावा सस्त्र प्रहरी बल, ट्रैफिक पुलिस और नेपाल पुलिस भारत से जाने वाले भारतीय और नेपाली यात्रियों की जांच कर रही है। सहस्त्र पुलिस बल रूपनदेही के एसपी तेज पोखरेल ने बताया- सोनोली सीमा पर आवागमन हजारों की संख्या मे रोजाना है, ट्रैफिक की रफ्तार कम ना हो तीन ट्रैफिक पुलिस जवानों की ड्यूटी नोमैन्स लैंड पर लगा दी गई, वहीं आज से बेलहिया हेल्थ डेस्क पर सस्त्रबल जवानों की 24 घंटा ड्यूटी और 2 सेना के जवानों को भी लगाया गया है, भारत में कोरेना तेजी से फैल रहा है। ऐसे में नेपाल जाने वाले हर नागरिक को जांच के बाद ही नेपाल में प्रवेश दिया जाएगा।

बेलहिया कोरोना डेस्क पर लगेगा थर्मल स्कैनर

सीमा पर बने नो मेंस लैंड पर नेपाल के बेलहिया कोरोना हेल्थ हेल्प डेस्क पर जल्द ही थर्मल स्कैनर लगेगा। यह थर्मल स्कैनर भैरहवां नगर पालिका द्वारा लगाया जाएगा। भैरहवां सिद्धार्थ नगरपालिका मेयर हरि प्रसाद अधिकारी ने बताया कि नेपाल में यह स्कैनर उपलब्ध नहीं है। वहीं महराजगंज के सीएमओ डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया सोनोली थर्मल स्कैनर लखनऊ से मंगाया गया है। जल्द ही स्कैनर मंगवा कर नेपाली सीमा पर लगाया जाएगा।

विज्ञापन

कोरोना के डर से संविदा कर्मियों ने की छुट्टी की मांग

निचलौल नगर के मुख्यालय मार्ग स्थित विद्युत उपकेंद्र में तैनात संविदा विद्युत कर्मियों ने अवर अभियंता को लिखित पत्र देकर कोरोना के डर से छुट्टी की गुहार लगाई है। इन लोगों ने विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति के लिए सरकारी विद्युत कर्मियों को तैनात करने की बात कही है। उपकेंद्र पर तैनात संविदा विद्युत कर्मी विजयनाथ, साबिर अली, राजेन्द्र कुमार, शमशाद, रमेश कुमार गुप्ता, राधेश्याम, विश्वजीत, शिवकुमार, शषिकेश पाल, धर्मेन्द्र यादव व पप्पू ने अवर अभियंता को दिए गए अपने शिकायती पत्र में कहा है कि नोवल कोरोना वायरस मानव जाति के लिए एक खतरनाक बीमारी है।

जो काफी तेजी से समाज में फैला रहा है। इससे बचाव के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 22 मार्च को देश में जनता कर्फ्यू को गंभीरता से पालन करने का आवाहन किया है। इस खतरनाक बीमारी से बचने के लिए उप केंद्र के संविदा विद्युत कर्मियों ने अपने काम को सरकारी विद्युत कर्मियों के जिम्में सौंपकर चार दिन के लिए छुट्टी पर घर जाने की मांग की। विद्युत एसडीओ उपेंद्र नाथ चौरसिया ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। इस खतरनाक वायरस से बचाव करने के लिए संविदा कर्मियों को समझाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed