फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona virus reduced eyesight of sugar patients in gorakhpur

कोरोना ने कम कर दी आंखों की रोशनी, डॉक्टरों ने इन मरीजों को दी खास सलाह

Sun, 03 Jan 2021 04:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 03 Jan 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
Corona virus reduced eyesight of sugar patients in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
गोरखपुर जिले के निजी अस्पताल में तीन ऐसे मरीज मिले हैं, जिनकी आंखों की रोशनी कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद 70 प्रतिशत तक कम हो गई है। इनमें दो मरीजों की रोशनी के ठीक हो जाने की उम्मीद नहीं है, जबकि एक मरीज को डॉक्टरों ने इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी है। डॉक्टर उम्मीद जता रहे हैं कि रोशनी कुछ हद तक लौट आएगी। खास बात यह है कि तीनों शुगर के मरीज रहे हैं।
विज्ञापन


कोरोना वायरस की अबूझ संरचना डॉक्टरों को भी समझ में नहीं आ रही है। कोरोना से ठीक होने के बाद मरीजों पर वायरस का असर अलग-अलग अंगों पर पड़ रहा है। पूर्व में कोरोना संक्रमित रह चुके तीन मरीजों की आंखों के पर्दे पर खून के छींटे मिल चुके हैं। इनमें से दो के पर्दे पर निशान भी पड़े हैं। जुलाई में इन मरीजों को कम दिखाई देना शुरू हुआ, जो लगातार कम होता गया। स्थिति ऐसी हो गई है कि अब उन्हें तीन मीटर की दूरी पर स्थित चीजें भी दिखाई नहीं दे रही हैं।
विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. रामकुमार जायसवाल के मुताबिक ऐसे मरीजों की आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद बेहद कम है। ऐसे मामलों में कुछ विशेष इंजेक्शन दिए जाते हैं, लेकिन उसका असर भी एक समय सीमा पर ही होता है। लोग अब इस तरह के मामले लेकर बीआरडी में पहुंच रहे हैं। उन्हें सलाह दी जा रही है कि अगर जरा सी भी आंखों में दिक्कत हो रही हो तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। थोड़ी सी भी लापरवाही उनके आंखों की रोशनी छीन सकती है। बताया कि इससे पूर्व अन्य मरीजों की आंखों पर भी कोरोना का असर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुगर ने बढ़ा दीं और तकलीफें

जिन मरीजों के आंखों की रोशनी कम हुई है, उनमें से एक शहर के तुर्कमानपुर का रहने वाला 33 साल का युवक है। दो अन्य मरीज भी शहर के निवासी हैं। इसमें एक की उम्र 50 के आसपास है और दूसरे की उम्र 55 के इर्द-गिर्द। खास बात यह है कि इन तीनों को पहले से ही शुगर की बीमारी थी। इस वजह से इनकी आंखों पर और ज्यादा असर हुआ है। डॉ. रामकुमार ने बताया कि जिन लोगों को शुगर की समस्या है और वे संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं, उन्हें ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed