फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   corona vaccination in gorakhpur 4100 health workers will be vaccinated on 22 january

कोविड टीकाकरण: गोरखपुर में 4100 स्वास्थ्य कर्मियों को 22 को लगेगी वैक्सीन, बनाए जाएंगे 41 बूथ

Wed, 20 Jan 2021 01:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 20 Jan 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination in gorakhpur 4100 health workers will be vaccinated on 22 january
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : pixabay

गोरखपुर में 22 जनवरी को होने वाले कोविड टीकाकरण के लिए 41 बूथ बनाए जाएंगे। यहां 4100 कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद 28 और 29 जनवरी को भी टीकाकरण होगा। इन तीन तिथियों में कुल 12255 कर्मियों को टीका लगना है।

विज्ञापन


कोरोना के टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी से हो चुकी है। इस दिन छह बूथों पर 310 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था। इसके बाद शासन ने टीकाकरण के लिए नई तिथि की घोषणा की। पहले छह बूथों पर ही टीकाकरण की बात चल रही थी, लेकिन फिर शासन से नए निर्देश मिलने के बाद बूथों की संख्या बढ़ा दी गई।
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि 22 जनवरी को 41 बूथों पर 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। तीन तिथियों में 12300 कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार कोविशील्ड वैक्सीन का होगा इस्तेमाल

डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि 22, 28 और 29 जनवरी को स्वास्थ्य कर्मियों को सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाएगी। बुधवार सुबह कोवैक्सीन के 2440 डोज भी मिल जाएंगे। लेकिन शासन से निर्देश के बाद ही इसका इस्तेमाल किया जाएगा।

आज मुंबई से आएगी वैक्सीन
गोरखपुर एयरपोर्ट के निदेशक प्रभाकर बाजपेयी ने बताया कि कोविशील्ड वैक्सीन का दूसरा लाट बुधवार को मुंबई से स्पाइस जेट की फ्लाइट से आएगा। सात बॉक्स लाए जा रहे हैं, जो दोपहर एक बजे एयरपोर्ट पर पहुुंचेंगे। इसकी सूचना प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है। हर बॉक्स में 1200 बॉयल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed