{"_id":"61501fe68ebc3e02d81903ec","slug":"corona-vaccination-on-16703-people-at-68-booths-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार: गोरखपुर में 68 बूथों पर 16703 को लगी वैक्सीन, 25 लाख के पार पहुंचे टीका लगवाने वाले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार: गोरखपुर में 68 बूथों पर 16703 को लगी वैक्सीन, 25 लाख के पार पहुंचे टीका लगवाने वाले लोग
Sun, 26 Sep 2021 12:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:53 PM IST
सार
इसी तरह रफ्तार रही तो जल्द ही 30 लाख का आंकड़ा पार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में शनिवार को दूसरी डोज वालों के लिए 68 स्पेशल बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 16703 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें 4143 को पहली और 12570 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। सुबह से ही बूथों पर टीकाकरण के लिए लोग कतारों में लग गए थे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि जिले में 25 लाख लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है। इनमें 19,78,231 को पहली डोज और 5,25,753 को दूसरी डोज दी गई है। इसी तरह रफ्तार रही तो जल्द ही 30 लाख का आंकड़ा पार कर लिया जाएगा। वैक्सीन की कोई कमी नहीं है।
24 घंटे में कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला
कोरोना संक्रमण के मामले कम हो गए हैं। 24 घंटे में शनिवार को लगभग चार हजार नमूनों की जांच हुई। इसमें एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है जबकि दो ठीक हुए हैं। 30 अगस्त के बाद कोई मौत न होने से विभाग ने राहत की सांस ली है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59414 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 58554 लोगों ने कोरोना को मात दी है। 849 की मौत हो चुकी है। पांच एक्टिव केस बचे हैं।