फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona test with antigen before sterilization in Gorakhpur

नसबंदी से पहले एंटीजन से कोरोना जांच, इस वजह से लिया गया फैसला

Wed, 23 Sep 2020 06:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 23 Sep 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Corona test with antigen before sterilization in Gorakhpur
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
कोरोना महामारी के दौरान बंद हुई परिवार नियोजन की सुविधा नसबंदी फिर से शुरू कर दी गई है। 21 सिंतबर से शुरू हुई नसबंदी सेवा का लाभ 89 महिलाओं ने उठाया है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि नसबंदी कराने वाली महिलाओं की कोरोना जांच एंटीजन किट से की जा रही है। इसके उनकी नसबंदी की जा रही है। उन्होंने पुरूषों से अपील की है कि वह नसबंदी के लिए आगे आए।
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. नंद कुमार ने बताया कि निर्धारित सेवा दिवस (एफडीएस) की अब तक 89 महिलाओं की नसबंदी हो चुकी है। इस काम में उत्तर प्रदेश टेक्निकल सपोर्ट यूनिट (यूपीटीएसयू) की टीम मदद कर रही है। बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिपराईच और जननी सूर्या क्लिनिक में प्रतिदिन मिनी लैप विधि और पुरूष नसबंदी, जिला महिला चिकित्सालय में प्रतिदिन महिला एवं पुरूष नसबंदी और प्रकाश सर्जिकल हॉस्पिटल में प्रतिदिन पुरूष नसबंदी की सुविधा उपलब्ध है। इनके अलावा निर्धारित सेवा दिवस पर सीएचसी और पीएचसी पर भी नसबंदी की सुविधा कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन


यहां भी करा सकते हैं नसबंदी
डॉ. नंद कुमार ने बताया कि 24 सितंबर को खजनी, पिपरौली, बांसगांव, उरूवा, बेलघाट, 25 सितंबर को सरदारनगर, ब्रह्मपुर, खोराबार, 28 सितंबर को गगहा, चरगांवा, 29 सितंबर को बड़हलगंज, पिपराईच और 30 सितंबर को जिला महिला अस्पताल में एफडीएस का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भनिरोधक दिवस का भी होगा आयोजन
सीएमओ ने बताया कि 22 से 26 सितंबर तक विश्व गर्भ निरोधक दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान सीएचसी, पीएचसी, एएनएम सब सेंटर्स और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स पर परिवार नियोजन से जुड़ी सामग्री की शत प्रतिशत उपलब्धता कराई जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed