{"_id":"5fb8f4988ebc3e9bb80ba857","slug":"corona-test-necessary-after-entry-india-nepal-border","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना जांच के बाद ही मिलेगा भारत में प्रवेश, इंडो-नेपाल सीमा पर डॉक्टर तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना जांच के बाद ही मिलेगा भारत में प्रवेश, इंडो-नेपाल सीमा पर डॉक्टर तैनात
Sat, 21 Nov 2020 04:36 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 21 Nov 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर अब नेपाल से आने वाले भारतीय नागरिक एवं संदेह होने पर नेपाली नागरिको का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उन्हें भारत में प्रवेश मिलेगा। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की टीम सीमा पर लगी है।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह से पांच चिकित्सको की टीम सरहद पर पहुंची। डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि शनिवार की दोपहर तक 18 लोगों का सैंपल लेकर जांच किया गया। सभी लोग निगेटिव मिले।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नेपाल से आने वाले लोगों का टेस्ट किया जा रहा। बुखार या अन्य कोई समस्या दिखने पर भी टेस्ट होगा। उसके बाद आगे जाने की अनुमति मिलेगी।
सीमा सुरक्षा संबंधी मुद्दे पर चर्चा हुई
डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार और एसपी प्रदीप कुमार ने भारत नेपाल सीमा सोनौली का दौरा कर स्थानीय एसएसबी के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सीमा सुरक्षा संबंधी मुद्दे पर चर्चा हुई।
डीएम ने सीमा पर भारत से नेपाल आने जाने वाले यात्रियों की कोरोना जांच के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के जवान आपसी समन्वय से निगरानी कड़ी करें। तस्करी किसी भी दशा में नहीं होने दी जाएगी। कोरोना वायरस से बचाव के प्रति सरकार गंभीर है।
थर्मल स्कैनर से नेपाल से आने वाले सभी भारतीय एवं नेपाली यात्रियों की जांच हो रही है। इस मौके पर एसडीएम नौतनवा प्रमोद कुमार, क्षेत्राधिकारी अजय सिंह चौहान, चौकी प्रभारी अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।