{"_id":"5ec14afea4c8924bbc7b761e","slug":"corona-positive-will-now-be-able-to-stay-at-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव अब घर पर भी रह सकेंगे आइसोलेट, जानिए कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव अब घर पर भी रह सकेंगे आइसोलेट, जानिए कैसे
Sun, 17 May 2020 08:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 17 May 2020 08:02 PM IST
सार
- अलक्षणिक मरीजों को घर के अलग शौचालयुक्त कमरे मे रहना होगा
- घर से ही लिए जाएंगे नमूने, तबीयत बिगड़ने पर ही अस्पताल लाया जाएगा
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलक्षणिक कोरोना पॉजिटिव मरीज अब घर पर भी आइसोलेट रह सकेंगे। इसके लिए उन्हें स्वास्थ्य विभाग को बताना होगा कि घर में उनके रहने की व्यवस्था अलग है और वह पूरी तरह से कोविड-19 सुरक्षा के मानकों का पालन करेंगे। जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग इसकी अनुमति प्रदान करेगा। इस दौरान लक्षण नजर आने और तबियत खराब होने पर मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार ऐसे लोग जो कोरोना से संक्रमित हैं लेकिन कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे वे अपने घर पर अलग शौचालययुक्त कमरे में रह सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी निगरानी करेगी। घर से ही नमूने लेकर दूसरी व तीसरी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
आईसीएमआर की जांच में यह बात सामने आ चुकी है कि जिनके नमूने लिए गए उनमें बड़ी संख्या ऐसे लोगों की थी जिनमें कोरोना के बाहरी लक्षण नहीं मिले लेकिन उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव थी। शासन के निर्णय से ऐसे अलक्षणिक मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
वुहान की तर्ज पर लिया गया फैसला
चीन के वुहान में जब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने लगी तो डॉक्टरों ने अलक्षणिक मरीजों को उनके घर पर ही आइसोलेट करने की सलाह दी थी। इससे काफी हद तक अस्पतालों में भीड़ कम हुई और लोग जल्दी स्वस्थ्य भी होने लगे। इसी मॉडल को अब यहां लागू किया जा रहा है।
अलक्षणिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किए जाने संबंधी निर्देश शासन की ओर से आया है। लेकिन इस दौरान उसे पूरी तरह से कोविड-19 सुरक्षा के मानकों का पालन करना होगा। लक्षण नजर आने और समस्या होने पर मरीज को अस्पताल लाया जाएगा। - डॉ. श्रीकांत तिवारी, सीएमओ
अलक्षणिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किए जाने संबंधी निर्देश शासन की ओर से आया है। लेकिन इस दौरान उसे पूरी तरह से कोविड-19 सुरक्षा के मानकों का पालन करना होगा। लक्षण नजर आने और समस्या होने पर मरीज को अस्पताल लाया जाएगा। - डॉ. श्रीकांत तिवारी, सीएमओ