फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona positive people area seal in gorakhpur basti mandal

Corona in Gorakhpur: गोरखपुर-बस्ती मंडल में कोरोना का कहर, संक्रमित मिले लोगों के इलाके किए सील

Wed, 20 May 2020 11:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 May 2020 11:31 AM IST
सार

  • इसके अलावा कुछ हॉट-स्पॉट तो कुछ को कंटेनमेंट जोन में तब्दील किया गया

विज्ञापन
Corona positive people area seal in gorakhpur basti mandal
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती और गोरखपुर मंडल में मंगलवार को अदृश्य कोरोना ने नागरिक प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पांव फुला दिए। जैसे ही बस्ती में 50 और अन्य जिलों में 18 कोरोना संक्रमित मिले, अधिकारी बैठक दर बैठक करके कोरोना पर नियंत्रण की योजना बनाने लगे।
विज्ञापन


जिन इलाकों में लोग संक्रमित मिले हैं, उन इलाकों को सील कर दिया गया। कुछ हॉटस्पॉट तो कुछ का कंटेनमेंट जोन बनाकर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त कर दी गई है।    
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी का कहना है कि जिस क्षेत्र में उनवल के मृतक बुजुर्ग रहते थे, उसके एक किलोमीटर क्षेत्र को सील कर दिया गया है। बुजुर्ग के सगे-संबंधियों को क्वारंटीन कराया गया है। इसी तरह संतकबीरनगर में पिछले दिनों जिन दो लोगों की मौत हुई थी। उनकी पैथालॉजी जांच रिपोर्ट मौत के बाद आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मुंबई से लौटा कोतवाली क्षेत्र के कोनी गांव निवासी मृत युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। उसके परिवार और संपर्क में आए 21 लोगों को जिला अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया। उधर, मुंबई से बाइक से लौटने के दौरान अयोध्या में हुए हादसे में बखिरा क्षेत्र के एक गांव के जिस शख्स की मौत हुई थी, वह जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

उधर, बस्ती में एक साथ 50 प्रवासी पॉजिटिव मिलने के बाद यहां कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 104 हो गई है। बस्ती में दोगुनी रफ्तार से कोरोना के मामले बढ़े हैं। महराजगंज में भी मंगलवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती सिद्धार्थनगर का युवक भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। अगर इस आंकड़े को सिद्धार्थनगर में जोड़ा गया तो कुल मरीजों की संख्या 48 हो जाएगी। देवरिया में नौ कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कुशीनगर में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है।

जिला                  कोरोना संक्रमित (कुल संख्या)
गोरखपुर     -                  22
महराजगंज   -                 23
देवरिया     -                    24
कुशीनगर   -                   07
बस्ती      -                      104
संतकबीरनगर -                40
सिद्धार्थनगर  -                  48
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed