{"_id":"5ec8e51c136e8b38270b3bff","slug":"corona-positive-got-in-deoria-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Gorakhpur: देवरिया में मिले 6 नए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 37","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Gorakhpur: देवरिया में मिले 6 नए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 37
Sat, 23 May 2020 03:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 23 May 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से निजी वाहन और श्रमिक स्पेशल ट्रेन से और एक दिल्ली से आए छह लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक महिला भी शामिल है। दो लोगों को छोड़ बाकी महिला और युवक गांव में घूमे हैं। छहों संक्रमितों को गोरखपुर रेलवे अस्पताल में बनाए गए कोरोना सेंटर पर भेज दिया गया है। इनके संपर्क में रहने वालों को ट्रेस करने में स्वास्थ्य महकमा जुट गया है। जिले में संक्रमितों की संख्या 37 पहुंच गई है, जबकि तीन निगेटिव हो गए हैं।
विज्ञापन
मुंबई से आए लोगों की वजह से जनपदवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नौ दिन पूर्व श्रमिक स्पेशल ट्रेन से पथरदेवा ब्लॉक के बसडिला गांव निवासी दो युवक सदर रेलवे स्टेशन पर उतरे। इसके साथ करीब 15 लोग थे। सभी को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मैरिज हाल में क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा सदर ब्लॉक के अहिल्यापुर गांव का एक परिवार के पांच लोग गांव पहुंचे। दो दिन तक घर रहने के बाद स्कूल में क्वारंटीन कराया गया। देसही देवरिया ब्लॉक के डिघवा पवटवा गांव का युवक भी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से देवरिया आया। सभी के सैंपल जिला अस्पताल में 18 मई को लिए गए।
विज्ञापन
लगातार बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या
सैंपलिंग के बाद बसडिला के दो युवक मैरिज हाल के क्वारंटीन चले गए, जबकि अहिल्यापुर की महिला और डिघवा पवटवा गांव का युवक गांव के स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटर में रहने की बात कह चले गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद इनकी तलाश शुरू हुई तो लोगों ने बताया कि डिघवा पवटवा गांव का युवक परिवार के साथ रहा और गांव में भी घूमा है।
इसी तरह अहिल्यापुर की महिला भी परिवार के साथ रही है। स्वास्थ्य टीम और पुलिस ने डिघवा पवटवा और अहिल्यापुर गांव को सील कर दिया है। पांचवा पॉजिटिव युवक रामपुर कारखाना ब्लॉक के पिपराइच गांव का रहने वाला है। यह भी एक सप्ताह पहले मुंबई से आया था।
सैंपलिंग के बाद घर चला गया था। गांव में सैनिटाइज कराया जा रहा है। छठवां संक्रमित युवक बैतालपुर के जंगल इमिलिहा का रहने वाला है। वह दिल्ली से आया था। गोरखपुर में उसकी जांच हुई थी। संक्रमितों के संपर्क में रहने वाले लोगों को ट्रेस कर जिले पर बनाए गए मेडिकल क्वारंटीन सेंटरों में लाया जा रहा है। अभी तक करीब 30 लोग ट्रेस किए गए हैं।
इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि गांव में रहने वाले संक्रमितों की वजह से थोड़ी दिक्कत बढ़ी है। इन दोनों गांवों को सील कर दिया गया है। संक्रमितों को गोरखपुर भेज दिया गया। इनके संपर्क में रहने वालों का भी सैंपलिंग कराई जाएगी।