{"_id":"5f67316b8ebc3e32dc35dee3","slug":"corona-patient-will-admitted-in-hospital-by-online-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान, ऐसे आसान हो जाएगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान, ऐसे आसान हो जाएगा काम
Sun, 20 Sep 2020 04:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 20 Sep 2020 04:09 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमितों के लिए राहत भरी खबर है। अब अगर आपकी तबियत अचानक खराब हो जाती है तो अस्पताल में भर्ती होने के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। इसके लिए कोविड-19 जांच की ऑनलाइन रिपोर्ट का प्रिंट आउट ही काफी होगा।
विज्ञापन
सीमएओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि लिंक labreports.upcovid19tracks.in पर क्लिक करके जांच के दौरान दर्ज किया गया मोबाइल नंबर डालें। जिस पर एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आएगा। फिर आपकी कोविड रिपोर्ट सामने होगी। रिपोर्ट का प्रिंट आउट सभी स्वास्थ्य इकाइयों में मान्य होगा।
विज्ञापन
नई व्यवस्था से उन मरीजों को ज्यादा सहूलियत होगी, जो कोविड पॉजिटिव होने के बाद रिपोर्ट नहीं प्राप्त कर पाते हैं और होम आइसोलेशन में रहते हैं। जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आती है, वह भी ऑनलाइन रिपोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन