{"_id":"61d6af84924ed450245c3e07","slug":"corona-infected-two-doctors-involved-in-celebration-of-new-year-in-brd-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नव वर्ष के जश्न में शामिल दो डॉक्टर कोरोना संक्रमित, अब सबकी होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नव वर्ष के जश्न में शामिल दो डॉक्टर कोरोना संक्रमित, अब सबकी होगी जांच
Thu, 06 Jan 2022 02:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 06 Jan 2022 02:32 PM IST
सार
31 दिसंबर की रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पार्टी का आयोजन हुआ था। जिसमें कॉलेज के प्राचार्य समेत कई विभागाध्यक्ष शामिल हुए थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नव वर्ष के आगमन पर हुई पार्टी में शामिल दो डॉक्टर और उनके परिवार के चार सदस्य संक्रमित मिले हैं। दोनों सपरिवार जश्न में शामिल हुए थे। इसके बाद से कॉलेज कैंपस में हड़कंप मच गया है। पार्टी में शामिल सभी चिकित्सक एवं उनके परिजनों की कोविड जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज में 31 दिसंबर की रात, नए साल के स्वागत में पार्टी का आयोजन डॉक्टरों की ओर से किया गया था। इसमें कॉलेज परिसर में रहने वाले डॉक्टर और उनके परिवार भी शामिल हुए थे। पार्टी में प्राचार्य डॉ गणेश कुमार समेत कई विभागाध्यक्ष भी मौजूद थे। पार्टी खत्म होने के 48 घंटे बाद जब दो डॉक्टरों की तबीयत बिगड़ी और उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो हड़कंप मच गया। तीन और चार जनवरी मिलाकर दो डॉक्टर और उनके परिवारों के चार लोग संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
इसमें एक दंतरोग और दूसरे दूसरे नेत्ररोग विभाग में हैं। इसके अलावा पांच जनवरी को भी बीआरडी कैंपस में रहने वाले कर्मी और परिवार के सदस्य पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद से बीआरडी प्रशासन ने पार्टी में शामिल सभी डॉक्टरों की कोविड जांच का फैसला किया है। प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि सभी की कोरोना जांच कराई जाएगी। इसकी शुरुआत भी कर दी गई है। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन