{"_id":"5ee9dafd8ebc3e432c0c1602","slug":"corona-infected-of-kushinagar-died-in-medical-college-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर का कोरोना संक्रमित की मेडिकल कॉलेज में मौत, ऐसे में हुआ शव का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर का कोरोना संक्रमित की मेडिकल कॉलेज में मौत, ऐसे में हुआ शव का अंतिम संस्कार
Wed, 17 Jun 2020 09:45 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 17 Jun 2020 09:45 PM IST
सार
- प्रशासनिक निगरानी में हुआ शव का अंतिम संस्कार
- पत्नी को किया गया होम क्वारंटीन, संपर्क में आए लोगों को किया जा रहा है चिंहित
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कुशीनगर जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के गांव मठिया उर्फ अकटहां निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मंगलवार की रात में मौत हो गई। बुधवार की सुबह मेडिकल कॉलेज से एंबुलेंस से शव गांव लाया गया। यहां प्रशासनिक निगरानी में अंतिम संस्कार कराया गया। शव के साथ आई युवक की पत्नी को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
मठिया उर्फ अकटहां गांव का एक युवक बीते एक जून को मुंबई से घर आया था। तीन दिन तक बुखार रहने पर वह सीएचसी मथौली बाजार पहुंचा। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। 12 जून को यह व्यक्ति पुनः मथौली सीएचसी गया तो वहां से जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सैंपल लेने के बाद इसकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां इलाज के दौरान मंगलवार की रात में मौत हो गई। बुधवार की सुबह मृत युवक के शव के साथ पत्नी भी गांव पहुंची। इसकी जानकारी से गांव के लोग सहम गए।
विज्ञापन
इस संबंध में मथौली बाजार सीएचसी प्रभारी डॉ. एलएन सिंह का कहना है कि युवक कोरोना पॉजिटिव था जिसका अंतिम संस्कार छोटी गंडक नदी के अकटहां घाट पर कराया गया। उसकी पत्नी भी पहले कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी लेकिन दूसरी जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई है। उसे होम क्वारंटीन करा दिया गया है। वहीं एसडीएम हाटा प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गांव को सील करा दिया गया है। स्वास्थ्य टीम लगाई गई है।