फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona in Gorakhpur Rapid action team will monitor home isolation patient

रैपिड एक्शन टीम करेगी होम आइसोलेट संक्रमितों की निगरानी, इन चीजों की करेंगी जांच

Tue, 04 Aug 2020 06:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 04 Aug 2020 06:52 PM IST
सार

  • जिले में 20 रैपिड एक्शन टीमें बनाई गईं, 10 टीमें शहर और 10 ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात
  • रैपिड टीमें संक्रमितों के स्वास्थ्य के साथ उनके घर पर जरूरी सुविधाएं भी जांचेंगी

विज्ञापन
Corona in Gorakhpur Rapid action team will monitor home isolation patient
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

विस्तार

घरों में आइसोलेट हो रहे कोरोना संक्रमितों की निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने रैपिड एक्शन टीम का गठन किया है। इस टीम में डॉक्टर से लेकर एनएनएम और आशा तक को शामिल किया गया है। सभी को वाहन समेत सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। जिले में ऐसी 20 टीमें बनाई गई हैं। इनमें 10 टीमें शहर तो बाकी की 10 टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात की गई हैं।

विज्ञापन


डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि ये टीमें, होम आइसोलेट वाले सभी संक्रमितों के घर जाएंगी। वहां उनके स्वास्थ्य का हाल जांचने के साथ ही उन्हें इस बीमारी से बचाव के लिए जरूरी सलाह देंगी। टीमें यह भी देखेंगी कि संबंधित संक्रमित के रहने के लिए अलग कमरा और शौचालय आदि की व्यवस्था है या नहीं।
विज्ञापन


साथ ही यह भी कि संक्रमित के साथ ही परिवार के बाकी लोग भी जरूरी एहतियात बरत रहे हैं या नहीं। अगर किसी के घर पर जरूरी सुविधाएं नहीं पाई गई तो उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। डीएम ने बताया कि 60 साल या उससे अधिक उम्र के संक्रमित मरीज को होम आइसोलेट की छूट नहीं होगी। इसी तरह अगर कोई पहले से किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त है तो उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमितों को किट भी देगी टीम

डीएम ने बताया कि सभी रैपिड एक्शन टीमों को स्वास्थ्य किट भी उपलब्ध कराया जा रहा है जिसमें दवाइयों के साथ ही प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले आयुर्वेद के उत्पाद जैसे काढ़ा आदि रहेगा। टीमें जब किसी संक्रमित के घर जाएंगी तो उन्हें यह किट भी प्रदान करेंगी।

सेफ्टी कंट्रोल रूम में तैनात किए गए 5 डॉक्टर
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि होटल और होम आइसोलेट होने वाले संक्रमितों के स्वास्थ्य को रोजाना हाल जानने और उन्हें उचित परामर्श देने के लिए सेफ्टी कंट्रोल रूम में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पांच डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। ये डॉक्टर, रोजाना सुबह- शाम 2 बार फ़ोन कर संक्रमित मरीजों का हाल पूछेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed