फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona got in Gorakhpur Latest corona news update

Corona in Gorakhpur: गोरखपुर के सीएमओ सहित मिले 189 कोरोना पॉजिटिव, चार संक्रमितों की हुई मौत

Fri, 07 Aug 2020 08:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 07 Aug 2020 08:44 AM IST
विज्ञापन
Corona got in Gorakhpur Latest corona news update
कोरोना वायरस।

गोरखपुर जिले के मुख्य चिकित्सकाधिकारी (सीएमओ) डॉ. श्रीकांत तिवारी (61) और टीबी अस्पताल के चिकित्सक सहित 189 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ के बेटे व बहू पहले से संक्रमित मिले थे, जो ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब सीएमओ की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।

विज्ञापन


एहतियातन सीएमओ की पत्नी का नमूना भी लिया गया है। साथ ही सीएमओ आवास के आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है। सदर सांसद रवि किशन के प्रतिनिधि समरेंद्र सिंह भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह जानकारी खुद सदर सांसद ने साझा की है।
विज्ञापन


जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज और निजी पैथालॉजी की ओर से बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक 189 में से 112 मरीज शहरी क्षेत्र के हैं। कूड़ाघाट में सबसे ज्यादा 15 मरीज मिले हैं। कई परिवार ऐसे हैं, जिनके पांच से छह सदस्य संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट, सेंट एंड्रयूज, नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय, एफसीआई चरगांवा व बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भी संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग में भी संक्रमण तेजी से फैला है। इससे पहले दो एडिशनल सीएमओ भी संक्रमित पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों की जांच भी कराई जा रही है।

तीन गोखपुर, एक कुशीनगर की महिला की मौत

खजनी के रुद्रपुर निवासी (53), नंदानगर निवासी (38) को पांच अगस्त को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इन दोनों की बुधवार की देर रात मौत हो गई। कुशीनगर के कसया के पिपरहिया निवासी महिला (47) तीन अगस्त को भर्ती हुई थीं। महिला की मौत बृहस्पतिवार को हुई है। रेल विहार कॉलोनी निवासी वृद्ध (61) ने लखनऊ के राम मनोहर लोहिया में दम तोड़ा। वह तीन अगस्त को भर्ती कराए गए थे। बुधवार की देर रात मौत हुई है।

313 नमूनों की जांच, 124 की रिपोर्ट निगेटिव
बृहस्पतिवार को कोरोना के कुल 313 नमूनों की जांच हुई है। इसमें से 124 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसका मतलब संक्रमण बढ़ गया है, क्योंकि पॉजिटिव की संख्या 189 है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 2983 हो गई। अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है। 991 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 1367 एक्टिव केस हैं। होम आइसोलेशन के 557 मरीज ठीक हो गए हैं।

शहरी क्षेत्र में संक्रमण
बशारतपुर 7, जटेपुर 2, रेलवे 3, रामजानकी नगर 1, कूड़ाघाट 15, विकास नगर 9, सिविल लाइंस 2, शाहपुर 3, कैंट- 3, बसंतपुर 1, बनकटी चक 1, टीबी अस्पताल 2, बरगदवां 7, मोहद्दीपुर 5, घोष कंपनी 1,अशोक नगर 1, दाउदपुर 1, जगन्नाथपुर 3, गोरखनाथ 3, रमदत्तपुर 1, सूरजकुंड 1, कलेक्ट्रेट परिसर 7, तारामंडल 1, सेंट एंड्रयूज कॉलेज 1, जगदीशपुर 1, राप्तीनगर 2, राजेंद्र नगर 2, बिलंदपुर 1, ट्रांसपोर्ट नगर 1, सैनिक विहार 1, तहसील सदर 1, झरना टोला 1, 10 नंबर बोरिंग 2, शक्तिपुरम 1, कार्यालय नगर शिक्षा अधिकारी 1, पुर्दिलपुर 1, सीएमओ कार्यालय 1, इस्माइलपुर 2, पोखरा टोला 1, माधोपुर 1, राजघाट 1, आजाद नगर 1, मेट्रो हास्पिटल 1, सुमेर सागर 4, इंदिरा ाल विहार 1, मिर्जापुर 2, अंधियारी बाग 1। 

ग्रामीण क्षेत्र में संक्रमण

बासगांव के वार्ड नंबर 11- 1, सरसोपार 1, बड़हलगंज के पुरानी चकबंदी1, कनगोघाट 1, भटहट के टिकरिया 4, ब्रह्मपुर के नई बाजार 2, कैंपियरगंज के धर्मपुर 1, भगवानपुर 2, पीपीगंज 5, बीआरडी 3, चरगांवा 1, भगवानपुर 2, सिक्टौर 1, जंगल धूसड़ 1, एफसीआई 2, चौरीचौरा 1, गगहा के मेंहदिया 1, जंगल कौड़या के महुली 1, कौड़ीराम 2, खोराबार 3, दिव्य नगर 1, जंगल सिकरी 1, सिंघड़िया 5, रायगंज 1, पथरा 1, सूबा बाजार 1, विवेकपुरम 1, पिपराइच 10, सिहोरिया 1, पतरा बाजार 1, गीडा 2, पिपरौली 2, सहजनवां 1, सरदार नगर के डुमरी खास 1 व अन्य 12।

प्रधान डाकघर में अब तक 42 संक्रमित
प्रधान डाकघर में बृहस्पतिवार को 60 लोगों की कोरोना जांच कराई गई। इसमें 15 लोग संक्रमित पाए गए। इससे पहले बुधवार को 51 लोगों की जांच हुई थी। इसमें 27 लोग संक्रमित पाए गए थे। प्रधान डाकघर में संक्रमितों की संख्या 42 हो गई है। कार्यालय में कामकाज ठप है। प्रवर अधीक्षक डॉ. एसएन दूबे के मुताबिक जांच का सिलसिला चलता रहेगा।

सीएमओ गोरखपुर डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के संपर्कियों को चिह्नित किया जाएगा। सबकी जांच कराई जाएगी। जांच की गति तेज कराई गई है।

वन विभाग के तीन कर्मी मिले कोरोना पॉजिटिव
गोरखपुर। वन विभाग के तीन कर्मचारी बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। इसे लेकर वन विभाग का दफ्तर सील करा दिया है। डीएफओ अविनाश कुमार का कहना है कि कार्यालय पर कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई जा रही थी। जांच के दौरान कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली। इसलिए कार्यालय सील कराया गया है। शुक्रवार को भी कार्यालय पर अन्य कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed