फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona cases increased in Nepal, danger of third wave across the border

नेपाल में बढ़े कोरोना के केस, सीमा के इस पार तीसरी लहर का खतरा

Wed, 18 Aug 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Corona cases increased in Nepal, danger of third wave across the border
बढ़नी में स्थित नेपाल बॉर्डर पर नेपाल से भारत में प्रवेश करते नेपाल के नागरिक। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
नेपाल में बढ़े कोरोना के केस, सीमा के इस पार तीसरी लहर का खतरा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नेपाल के जरिए कोरोना की तीसरी लहर का जोखिम बढ़ गया है। सीमावर्ती देश नेपाल में कोरोना का कहर तेज हो गया है। नेपाल में बीते 24 घंटे में 3400 लोगों की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई और उनमें 42 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके बावजूद भारतीय सीमा पर कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए सख्ती नजर नहीं आ रही है।
भारत से लगी नेपाल की 68 किमी की सीमा से नेपाली नागरिक भारत में बेरोक-टोक प्रवेश कर रहे हैं। भारत की सीमा पर प्रवेश से पहले कोरोना का एंटीजन टेस्ट करने की सुविधा नहीं है। प्रवेश के लिए कोरोना जांच की रिपोर्ट दिखाना भी अनिवार्य नहीं है।
विज्ञापन

बढ़नी प्रतिनिधि के अनुसार सीमाई इलाके के हरिवंशपुर, ठूठरी, ककरहवा, धनगढ़वा, अलीगढ़वा, बजहा, पकड़ियहवा, खुनुआ, हरदौना, कोटिया, महदेवा बुजुर्ग, मलगहिया सीमा पर प्रतिदिन सैकड़ों नेपाली नागरिक भारत में आ रहे हैं। इस कारण सीमावर्ती जिलों के लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, तीन करोड़ आबादी वाले देश में 40 हजार से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। राजधानी काठमांडू और सुुदुर पश्चिमी इलाके के दस जिलों में संक्रमण बढ़ रहा है। झापा, अर्घाखाची, पाल्पा, प्यूठान, गुलमी आदि कई जिलों में लॉकडाउन चल रहा है। झापा जिला स्वास्थ्य कार्यालय प्रमुख योगराज घिमिरे के अनुसार संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। एसएसबी के बीओपी (बार्डर आउट पोस्ट) बढ़नी के प्रभारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि नेपाली नागरिकों को रोकने के लिए उन्हें जिला प्रशासन से कोई निर्देश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed