{"_id":"5ee88d9c8ebc3e42b82f32fd","slug":"corona-alert-corona-virus-can-also-be-caused-by-nails","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Tips: नाखून से भी हो सकता है कोरोना वायरस, ऐसे बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus Tips: नाखून से भी हो सकता है कोरोना वायरस, ऐसे बरतें सावधानी
Wed, 17 Jun 2020 09:14 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 17 Jun 2020 09:14 AM IST
सार
- नाखूनों के बीच जमी मैल में हो सकता है अदृश्य शत्रु
- इस वक्त हर कदम पर सजगता ही सबसे बड़ा हथियार
विज्ञापन
नाखून
विस्तार
कोरोना वायरस यानि कोविड-19 के खिलाफ जंग में सजगता ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है। लड़ाई जब एक अदृश्य और अनजान वायरस के खिलाफ चल रही हो तो हमें हर एक छोटे-बड़े मोर्चों पर सतर्क रहना होगा तभी हम खुद के साथ घर-परिवार और समुदाय को सुरक्षित रख सकेंगे।
विज्ञापन
ऐसे में आपको यह भी पता होना चाहिए कि आपके नाखूनों के बीच जमा मैल भी कोरोना वायरस या बैक्टीरिया हो सकता है। यह खाते-पीते समय मुंह के रास्ते पेट तक पहुंच सकता है और इस लड़ाई में आपको कमजोर कर सकते हैं ।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जहां इस मुश्किल दौर में हर किसी को सुरक्षित बनाने को लेकर तरह-तरह की अपील की जा रही है, वहीं इस बारे में भी जागरूक किया जा रहा है कि अगर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचना है तो नाखूनों को छोटा रखें।
विज्ञापन
इसके बारे में गोरखपुर जिला अस्पताल के डॉ राजेश कुमार का कहना है कि हमारे नाखूनों के बीच मैल (गंदगी) बड़े आसानी से जमा हो जाती है। इस मैल में वायरस या बैक्टीरिया भी हो सकते है, इसलिए नाखून को छोटा रखें और हाथ अच्छी तरह से धोएं।
बहुत से लोगों की आदत नाखूनों को चबाने की होती है, जो कि बहुत ही नुकसानदायक साबित हो सकती है, उससे तौबा करने में ही भलाई है। कोरोना वायरस को पूरी तरह से मात देने वाली वैक्सीन जब तक नहीं मिल जाती तब तक तो हमें इन्हीं छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखते हुए सजगता के साथ लड़ाई लड़नी है ।
Trending Videos
बरतें जरूरी सावधानी...
- साबुन-पानी से बार-बार अच्छी तरह से हाथ धुलें
- बाहर निकलें तो मास्क, गमछा या रूमाल से मुंह ढकें
- सार्वजानिक स्थलों पर दो गज दूर से ही लोगों से मिलें
- नाक, मुंह व आंख को अनावश्यक रूप से छूने से बचें