{"_id":"5ea849b38ebc3e902576962e","slug":"corona-administration-and-poolice-alert40","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में पहला कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले की सीमा तक बढ़ी सख्ती, शहर के एंट्री प्वाइंट पर चेक की गईं सभी गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में पहला कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले की सीमा तक बढ़ी सख्ती, शहर के एंट्री प्वाइंट पर चेक की गईं सभी गाड़ियां
Wed, 29 Apr 2020 11:16 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में संक्रमण का पहला केस पकड़ में आने के बाद अब जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। निगरानी तेज कर दी गई है। शहर की सड़कों से लेकर जिले की सीमा तक सख्ती बढ़ा दी गई है। हर आने-जाने वाली गाड़ियों को चेक किया जा रहा है। बार्डर सील कर दिए गए हैं और स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को छोड़ किसी को भी दाखिल नहीं होने दिया जा रहा है।
यहां तक की कमिश्नर और डीएम के सोमवार के निर्देश के बाद जिले की सीमा से लेकर शहर तक के भीतर एंबुलेंस की भी जांच की गई। मंगलवार की सुबह से ही शहर के सभी एंट्री प्वाइंट से लेकर प्रमुख सड़कों पर पुलिस और सेक्टर मजिस्ट्रेट सक्रिय हो गए। मोहद्दीपुर, असुरन, नौसड़, देवरिया बाईपास, खोराबार, गुलरिहा, पिपराइच रोड समेत तमाम जगहों पर पुलिस ने सभी गाड़ियों और लोगों के पास व आईडी चेक किए।
बिना वजह सड़क पर निकलने पर कई लोगों की गाड़ियों के चालान हुए तो कुछ को सड़क पर बैठका सबक भी सिखाया गया कि लॉक डाउन का पालन करना कितना जरूरी है। उधर जिले की सीमा से सटे सभी तरह के कच्चे-पक्के रास्तों और पगडंडियों तक पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
पगडंडियों पर भी पुलिस की तैनाती की गई है। मंगलवार को पूरे दिन पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों ने चेकिंग अभियान की निगरानी की। 0 हाटा बुजुर्ग के घरों को किया गया सैनिटाइज गोरखपुर। उरूवां के हाटा बुजुर्ग में कोरान संक्रमण का पहला केस पाए जाने के बाद रविवार की देर रात ही पूरा गांव और उसके आस-पास के पांच अन्य गांवों को सील कर दिया गया था। मंगलवार को हाटा बुजुर्ग के सभी 717 घरों में पंचायतीराज और स्वास्थ्य विभाग सैनिटाइजेशन करा रहा है।